18 Feb 2021
रायपुर :पिछले 2-3 दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़ के मैदानी भागों के लिए मौसम संबंधित पूर्वानुमान जारी की है। इसके अनुसार बालौद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में वायु की गति सामान्य से अधिक होगी। वायु की रफ्तार 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसके साथ ही इन मैदानी भाग में आने वाले 3 से 4 दिनों में हल्की वर्षा का भी पूर्वानुमान है। परिस्थिति को देखते हुए रबी फसल के लिए किसानों को जरूरी सलाह दी गई है।
18 Feb 2021 02:37PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना (जानकारी) मांगने के लिए आवेदक, आवेदन शुल्क के रूप में ई-स्टाम्प का उपयोग कर सकते हैं। राज्य शासन द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 27 की उपधारा (2) के खण्ड (ख) एवं (ग) की शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम (शुल्क एवं मूल्य विनिमय) नियम 2005 मे संशोधन करते हुए नियम 3 और 4 में शब्द `या नानज्युडिशियल स्टाम्प` के पूर्व शब्द `या ई-स्टाम्प अंतःस्थापित किया गया है।
18 Feb 2021 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर आज गृह एवं लोक निर्माण मंत्री के रायपुर सिविल लाइन स्थित आवास कार्यालय में मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता और सदस्य नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में लंबित राजनीतिक प्रकरणों की वापसी प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए गए।
18 Feb 2021 12:54PM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : राजनांदगांव में स्कूल खुलने से पहले ही सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। बुधवार को 2 बच्चे समेत 11 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उसके बाद आज गुरुवार को भी 8 शिक्षक और उनके परिजन संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित मिले सभी स्टॉफ होम आइसोलेशन में है। इसके साथ ही स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
18 Feb 2021 12:11PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रेल यात्रियों की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, गेवरा रोड चिरमिरी, केवटी, छिंदवाड़ा– के लिए 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 22 फरवरी से शुरू करने का निर्णय लिया है।
18 Feb 2021 12:11PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







