18 May 2021
नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। डेली मामले चार लाख से गिरकर ढ़ाई लाख तक आ गए हैं। दिल्ली, यूपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में करोना की पीक पार हो गई है। यहां संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में 2.63 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या घटकर 2 करोड़ 52 लाख हो गई है। हालांकि इस दौरान 4,329 लोगों की नौत भी हुई है।
18 May 2021 01:20PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना की लहर कम होती देख अब परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। रविशंकर यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविशंकर यूनिवर्सिटी में 1 जून से परीक्षाएं शुरू हो जायेगी। परीक्षाएं आनलाइन होगी, जिसमें परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद उत्तर पुस्तिका को अपलोड करना होगा।
18 May 2021 01:18PM,by: Vikash Kumar
रायपुर: सीजी टीका वेब पोर्टल में 18 मई को दोपहर 3 बजे तक 9 लाख 40 हजार 307 नागरिकों ने वैक्सिनेशन के लिए पंजीयन कराया है, 17 मई 2021 तक कुल 7 लाख 08 हजार 625 नागरिकों का पंजीयन किया गया। 18 मई 2021 को दोपहर 3 बजे तक कुल 2 लाख 31 हजार 682 नागरिकों का पंजीयन किया गया। राज्य के टीकाकरण केन्द्रों में दोपहर 3 बजे तक 18 हजार 920 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया तथा इनमें से 17 हजार 869 नागरिकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
18 May 2021 01:18PM,by: Thaneshwar sahu
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक क्रिप्टो मार्केट में एंट्री करने जा रहा है. फेसबुक इसी साल 2021 में अपनी क्रिप्टोकरेंसी डीएम को लाॅन्च करने की तैयारी में है. बता दें कि साल 2019 में फेसबुक ने इस क्रिप्टोकरेंसी को लिब्रा नाम से लॉन्च करने की मंशा जताई थी लेकिन अब इसका नाम बदल चुका है. Diem के जरिए फेसबुक फिनटेक स्पेस में क्रांति करना चाहता है और कंपनी का कहना है कि इस क्रिप्टोकरेंसी से पैसे ट्रांसफर करना उतना ही आसान होगा, जितना कि फोटो भेजना। क्या है फेसबुक की क्रिप्टोकरेंसी को लिब्रा!
18 May 2021 12:46PM,by: Vikash Kumar
नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते अधिकतर राज्यों में लाकडाउन लगा हुआ है। लोगों का आना जाना नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों में भी यात्रियों की कम संख्या देखी जा रही है। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या होने के कारण दस स्पेशल ट्रेनों को रद कर दिया। ये सभी ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के अगले नोटिस तक बंद रहेंगी।
18 May 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







