18 May 2021

Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 15 दिन बाद हुई नेताओं की गिरफ़्तारियों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं ,और तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया था मगर इसके बावजूद ममता बनर्जी ज़बरदस्त बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटीं। गिरफ़्तार किए गए नेता मदन मित्रा ने मिडिया से कहा,केंद्र सरकार, और मुख्य रूप से दोनों नेता (मोदी और शाह) बंगाल के लोगों के दिए गए जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। खेल फिर शुरू हो गया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव परिणाम आने के कुछ ही दिन बाद हाल ही में सीबीआई को इन नेताओं के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर करने की अनुमति दे दी थी। चुनाव परिणाम के बाद कार्रवाई पर सवाल

18 May 2021 05:33AM,
by: Imran Khan