18 Jul 2021
कर्नाटक को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है। इस्तीफे की खबरों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने शनिवार को शाह के साथ अपनी बैठक की डीटेल साझा की है। येदियुरप्पा ने इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी बातचीत में अगले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव जैसे विषय शामिल थे।
18 Jul 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
मुम्बई में हो रहे बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटना हुए है। बादल फटने की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके कारण 20 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। लगातार बारिश से कई इलाके डूब गये है। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर बताया है कि शनिवार-रविवार रात को मुंबई में भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में 3 घंटे में ही 200 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। ये सब बादल फटने की वजह से हुआ। भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और घर ढहने की घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और जरूरतमंदों को हर संभव मदद किया जा रहा है।
18 Jul 2021 02:02PM,by: Anurag patel
किसानों को कृषि की सही जानकारी और सुझाव से संबंधित एक डिजिटल प्लेटफार्म "किसान सारथी" लांच किया गया है। इसके माध्यम से किसान सीधे कृषि विज्ञान केंद्र(KVK) से जुड़े वैज्ञानिकों से कृषि से संबंधित सलाह ले सकते है। किसानों को सही समय में जानकारी मिल सकेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इसे प्लेटफार्म को किसानों के हित में बताया है। इस संबंध में तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "किसान सारथी" एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म, जो किसानों को सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है।"
18 Jul 2021 02:02PM,by: Anurag patel
जैसा कि पिछले कुछ हफ्तों से राज्य में कोविड -19 मामलों में गिरावट देखी जा रही है, कर्नाटक सरकार ने रविवार को रात के कर्फ्यू के समय में ढील देने और कॉलेजों को फिर से शुरू करने सहित चल रहे कोरोनावायरस से संबंधित प्रतिबंधों में ढील दी।
कॉलेजों और विश्वविद्यालयों जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों को भी 26 जुलाई से शुरू करने की अनुमति दी गई थी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ यहां उनके आवास पर हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कर्नाटक ने कोविड के प्रतिबंधों में और ढील दी
18 Jul 2021 01:39PM, by: Babuaa Desk
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के तहत रविवार को नागपुर जिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो आवासों पर छापेमारी की।
उन्होंने कहा कि ईडी की दो अलग-अलग टीमों ने नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर कटोल शहर में देशमुख के घर और कटोल के पास वाडविहिरा गांव में उनके पैतृक घर की तलाशी ली.
18 Jul 2021 01:38PM, by: Babuaa Desk
आज रविवार को उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक प्रेसवार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'विपक्ष को एकजुट होना चाहिए और इस मानसून सत्र में केंद्र सरकार पर दवाब बनाने की जरूरत है। ताकि, केंद्र सरकार संवेदनशील होकर काम करे। केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं कार्यकलापों, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते कीमतों से आम लोग परेशान हैं। केंद्र कोरोना पीड़ितों और टीकाकरण को लेकर घोषणाएं तो बहुत की लेकिन अमल नहीं हो पाए।' बता दें कि 19 जुलाई यानी कल से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है बीएसपी ब्राम्हण सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है।
18 Jul 2021 01:38PM,by: Anurag patel
यदि आपके पास बैंक से संबंधित कोई काम लंबित है जिसके लिए आपको शाखा में जाने की आवश्यकता है और आप बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कम से कम तीन दिनों तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता हो सकती है। 19 जुलाई से विभिन्न त्योहारों के कारण कुछ शहरों में बैंक तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय अवकाश के अलावा सभी रविवार और दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं जिनके लिए उस विशेष राज्य में बैंक बंद रहते हैं।
इन शहरों में कल से तीन दिन बैंक बंद
18 Jul 2021 01:38PM, by: Babuaa Desk
मगरलोड। ग्राम खिसोरा निवासी विजय कश्यप का चयन रसायन शास्त्र के पद पर सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार व पूरे गांव में खुशी की लहर है। ये वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में रसायन शास्त्र के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। बता दें इससे पहले इनका चयन दो बार व्याख्याता एलबी के लिए हो चुका है। गुरुघासीदास महाविद्यालय कुरूद में संविदा सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवा दे चुके है। बता दें कि ये बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे है। संघर्ष और मेहनत की बदौलत आज विजय अपने मुकाम पर पहुंचे है।
18 Jul 2021 01:10PM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





