18 Jul 2021
देश में तेजी से बढ़ती महंगाई आम लोगों के जीवन पर सीधा असर कर रही है। पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे है। देश के कई शहरों में इनका भाव 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गई है। ऐसे में इसका बोझ आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। प्रदेश कांग्रेस बीते शनिवार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर पैदल मार्च कर पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार महंगाई के मोर्चे पर पूरी तरफ विफल साबित हो रही है। एक तरफ आम जन कोरोना महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही रही है, वही दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों से कैसे निबटारा करेगी यह बहुत बड़ी चुनौती है। आम जनता का बस यही सवाल है कि आखिर महंगाई से कब राहत मिलेगी? छत्तीसगढ़ : महंगाई के चलते आम लोगों की जेब ढीली, कब मिलेगी राहत?
18 Jul 2021 10:41AM,by: Anurag patel
कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों ने लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों ने राज्य सरकारों के साथ केंद्र सरकार को भी चिंता में डाला है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के लगभग 80 फीसदी मामले 90 जिलों से देखे आ रहे है और उनमें से 14 जिले उत्तर पूर्व के हैं. देश के 73 जिले जिनमें सकारात्मकता दर 10 फीसदी से अधिक है, उनमें 46 जिले पूर्वोत्तर राज्यों के थे. पूर्वोत्तर में बढ़ा कोरोना केस, मिजोरम-मणिपुर में लगा लॉकडाउन
18 Jul 2021 10:41AM,by: Vikash Kumar
जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के कहर के बीच 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. ओलंपिक खेलो में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामना भी दी.
18 Jul 2021 10:41AM,by: Vikash Kumar
एक तरफ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत शनिवार की सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे और कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात की तो वहीं दूसरी तरफ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से चंडीगढ़ पहुंचे और राज्य के कई नेताओं, विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की।
18 Jul 2021 08:27AM,by: Imran Khan
कोरोना काल के बाद आडिशा सरकार ने 26 जुलाई से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से संचालित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए लागू होगा। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सत्यब्रत साहू ने शनिवार को दी है। इस दौरान उन्होनें कहा कि हम ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से कुल छात्रों में से केवल 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए हैं, जबकि अन्य 60 प्रतिशत अभी भी पीछे रह गए हैं।
18 Jul 2021 08:26AM,by: Vikash Kumar
भारत ने पाकिस्तान में स्थित भारतीय मिशन और डिप्लोमैट्स के परिवार के सदस्यों को सतर्क रहने और अतिरिक्त सुरक्षा सावधानी बरतने के लिए कहा है. सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद में अफगान राजनायिक की बेटी को अगवा कर कई घंटों तक बंधन बनाए जाने की घटना के बाद भारत सकार ने यह निर्दश दिया है.
18 Jul 2021 08:26AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





