18 Jul 2021
श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 6 मैचों के क्रिकेट सीरीज को लेकर भारतीय टीम में काफी उत्साह है। रविवार यानी आज पहला मैच खेला जाएगा। आगामी होने वाले टी-20 वर्ल्डकप में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए सभी युवा खिलाड़ी अपना दम दिखाएगी। 6 मैचों के इस सीरीज में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony sport पर किया जाएगा। बता दें कि यह मैच शिखर धवन की कप्तानी में खेला जाएगा।
18 Jul 2021 06:58AM,by: Anurag patel
मुझे हमेशा ये कहा जाता है कि मुझे आदमी पहचानना नहीं आता है। मैं चेहरे को देख सकता हूँ,उस चेहरे के माथे पर पड़ते बल को देख सकता हूं। उसके भौ के बीच पड़ते दो सिकुड़न को देख सकता हूं।आंखों की पुतलियों के मेरी पुतलियों से न मिलाना( इसे आंखे चुराना भी कहते है) देख सकता हूँ।मैं उसके चेहरे पर मुस्कुराहट देख सकता हूं। समूचे चेहरे की भाव भंगिमा को देख सकता हूँ लेकिन उसके मस्तिष्क में क्या चल रहा है, वह व्यक्ति किस चेहरे को लेकर मेरे सामने बैठा/ खड़ा है ये कैसे समझ सकता हूँ? कहते है कि जटिल मस्तिष्क हर व्यक्ति के सामने अलग व्यक्ति खड़ा कर देता है। जैसा सामने वाला व्यक्ति व्यक्तित्व पसंद करता है मस्तिष्क वैसा ही व्यक्ति खड़ा कर देता है। आप भी देखते समझते होंगे कि अगर कोई व्यक्ति आपकी खुशामत कर रहा होता है तो आप खुश हो जाते है, महिमा मंडन किसे बुरा लगता है? आपकी कोई बुराई कर रहा होता है या आपकी कमजोरी बता रहा है या आप पर नाराज़ हो रहा है तो आपको बुरा लग जाता है । ऐसे में ये समझ पाना की सामने वाला व्यक्ति किस चेहरे को लेकर आपके सामने खड़ा/बैठा है कठिन हो जाता है।अधिकांश व्यक्ति जिनके बारे में कहा जाता है कि वे व्यक्ति समझ मे पारखी है लेकिन वे उसी चेहरे के पारखी होते है जो उसके सामने होते है, उनके सामने से अदृश्य हुए चेहरे को वे कैसे पहचाने जाएंगे? कौन सा चेहरा, किसका देखे
18 Jul 2021 04:57AM,by: Vikash Kumar
नईदिल्ली। 19 अगस्त सोमवार से मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल हो सकते है। मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलने की उम्मीदें बताई जा रही है। इससे पहले मानसून सत्र की कार्यवाही पर विचार-विमर्श करने के लिए बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। कोविड-19 के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तैयारियों का जायजा लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह सत्र तूफानी हो सकता है। बढ़ती महंगाई और कोरोना टीकाकरण को लेकर विपक्ष मुद्दा उठा सकता है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र कोरोना प्रोटोकॉल के सभी मापदंडों को पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा। मानसून सत्र : बैठकों का दौर जारी, पीएम मोदी भी हो सकते है शामिल
18 Jul 2021 04:36AM,by: Anurag patel
एक राष्ट्र एक दंड संहिता’ की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. ये याचिका BJP के वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल की है. इसमें 161 साल पुरानी IPC को खत्म करने की मांग भी की गई है. अर्जी में केंद्र सरकार को न्यायिक आयोग का गठन करने का निर्देश देने की मांग की गई है.
18 Jul 2021 03:31AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. भारी बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पानी भर चुका है. मुंबई के चेंबूर में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. लैंडस्लाइड की वजह से हादसा हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है.
18 Jul 2021 02:59AM,by: Vikash Kumar
19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक्टिव हो गए हैं. मानसून सत्र से पहले सरकार विपक्ष को भरोसे में ले लेना चाहती है. सेशन में जरूरी कामकाज हो और टकराव ना हो, इसके लिए आज सत्ता और विपक्ष के नेता चर्चा करेंगे.
18 Jul 2021 02:53AM,by: Vikash Kumar
प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी, भारत से दूर विदेश में इस वक्त एक्ट्रेस अपना सारा वक्त बिता रही हैं. प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है. ऐसे में देखते हैं उनके टॉप 5 पोस्ट.
18 Jul 2021 02:52AM,by: Vikash Kumar
बिहार। एक आईएएस अधिकारी के FIR विवाद पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विरोध जाहिर किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह भी कह डाला। इस मामलें पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "शर्मनाक और निंदनीय! बिहार में एक अपर मुख्य सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को FIR दर्ज कराने के लिए तरसना पड़ रहा है। बिहार में आप गवर्नेंस की बस कल्पना करिए! ऐसे ही थोड़े ना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह कहलाए जाते है।" इस विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल(RJD) ने भी ट्वीट किया है। इन्होंने लिखा है कि "बिहार के एक अपर मुख्य सचिव CM नीतीश कुमार और उनकी काल कोठरी के भ्रष्ट अधिकारियों के ख़िलाफ सैंकड़ों पन्नों के ठोस साक्ष्य सहित FIR दर्ज कराने थाने पहुँचे है लेकिन उनका FIR नहीं लिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं किया तो फिर FIR से क्यों डरे हुए है?"
18 Jul 2021 02:52AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




