18 Dec 2020
दुर्ग :राज्य सरकार की उपलब्धियों को दिखाने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ आज भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा 2 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार एवं आरंभ की गई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। शुभारंभ के मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का समावेश किया गया है। शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर ग्रामीण विकास तक की इन योजनाओं के माध्यम से 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए बदलाव को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा आरंभ की गई नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, स्लम स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से आए जमीनी बदलाव को रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में यह बताया गया है कि किस प्रकार से इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ हुआ। किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा मिला और किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में ठोस आर्थिक विकास की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से ग्रामीण विकास पर फोकस किया गया है। विधायक यादव ने बताया कि प्रदर्शनी आम जनता के लिए काफी उपयोगी होगी। यद्यपि शासन द्वारा बहुत सारे कार्य 2 वर्षों में आरंभ किए गए हैं और प्रदर्शनी के छोटे से स्पेस के माध्यम से इतनी सारी योजनाओं को कवर करना काफी कठिन है फिर भी प्रदर्शनी में काफी संतोषजनक प्रयास किया गया है। इस मौके पर राज्य अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी प्रदर्शनी की सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को जगह दी गई है इसे अनेक सेगमेंट में बांटा गया है जैसे ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य। इसी तरह से राज्य शासन को 2 वर्ष में मिली चुनौतियों और उनसे निपटने के किए गए प्रयासों के संबंध में भी प्रदर्शनी में विस्तार से बताया गया है। विशेष तौर पर कोविड प्रबंधन में सरकार ने कितने कारगर उपाय किए, यह इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी का अवलोकन तुलसी साहू एवं अरुण सिसोदिया ने भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सामग्री की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं के साथ ही इनसे जुड़े हुए प्रकाशन किताबें तथा पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही हैं।
18 Dec 2020 02:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में उच्च शिक्षा संचालनालय की अपर संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा लिखित किताब ‘‘3400 स्क्वैयर फीट: द बर्डस, द इंडियन लॉकडाउन एंड मी’’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने इस पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी को लॉकडाउन की समय की परिस्थितियों और चुनौतियों की जानकारी मिलेगी। चंदन त्रिपाठी ने बताया कि इस पुस्तक में कोरोना संक्रमण में जो लॉकडाउन किया गया उस समय के संपूर्ण परिस्थितियों का वर्णन किया गया है।
18 Dec 2020 02:13PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :एक जनवरी एवं उसके बाद की तारीख से निम्नलिखित गाड़ियों का टाइम टेबल परिवर्तित कर दिया गया है। इन गाडियों के आवागमन का वर्तमान समय पुराने समय से पहले हो गया है। अतः यात्रियों ट्रेनों मे सफर से पहले क्रिस (CRIS) द्वारा विकसित नेशनल ट्रैन इन्क्वारी सिस्टम -एनटीईएस ऐप( NTES App) के माध्यम से या 139 ट्रेन पूछताछ को कॉल करके ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की समय की जांच करके अपनी यात्रा को पुर्नर्निर्धारित कर यात्रा करे ।
18 Dec 2020 02:13PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण देश के किसान कड़ी ठंड में अपने अधिकारों के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। देश में सरकारें नया कानून और कानून में संशोधन इसलिए करती हैं ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके और अड़चनों से जनता को निजात मिल सके, लेकिन केन्द्र सरकार ने नए कानूनों से किसानों को न सिर्फ मुसीबत में डाल दिया है बल्कि कानून में किए गए प्रावधानों से उन्हें खेती से वंचित करने का पूरा-पूरा जतन कर दिया है। ऐसे कानून बनाने की आखिर जरूरत क्या थी जिसके चलते देश में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो जाए। केन्द्र की निर्ममता से बेमौत मर रहे किसानः मोहम्मद असलम
18 Dec 2020 01:37PM,by: Thaneshwar sahu
बालोद :कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की प्र्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की कमी न हो। धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो। कलेक्टर श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन की व्यवस्था के संबंध में खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के बारदानों को नये बारदानों के रूप में उपयोग किया जाना है। जिसका प्राथमिकता से उठाव करें। ताकि उन्हीं बारदानों में चाॅवल जमा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक स्तर पर टीम गठित कर मिलर्स परिसर से सत्यापन उपरांत बारदानों को उपार्जन केन्द्रों में भेजें।
18 Dec 2020 01:37PM,by: Thaneshwar sahu
उपन्यास कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर, कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को राज्य में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए दिशानिर्देश जारी किए। बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने चर्चों के पर्यवेक्षकों और आयोजकों से कहा है कि वे सामाजिक दूरी बनाए रखें और सामूहिक समारोहों से बचें। सरकार ने 30 दिसंबर और 2 जनवरी के बीच क्लब, पब, रेस्तरां, और अन्य स्थानों पर नियोजित पार्टियों को प्रतिबंधित करने वाला एक आदेश जारी किया है जहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं।
18 Dec 2020 12:08PM,by: Ashna Ali
बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने एक ही FIR में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम (SC-ST Act))और पॉस्को अधिनियम का मामला दर्ज होने पर विशेष न्यायाधीश पॉस्को अधिनियम के कोर्ट में सुनवाई का अधिकार दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ में हुई
18 Dec 2020 12:08PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





