18 Dec 2020
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस किसानों की आत्महत्या रकबे काटने का जलसा मना रही है। महिलाओं के उत्पीड़न का जलसा मना रही है। शराबबंदी न कर पाने का जलसा मना रही है। कांग्रेस किसानों के आत्महत्या का जलसा मना रही है - बृजमोहन
18 Dec 2020 08:24AM,by: Imran Khan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के दो साल छत्तीसगढ़ के लिए बुरे सपने की तरह बीता। देशभर में छत्तीसगढ़ सरकार की पहचान कांग्रेस के एटीएम के रूप में हो गई है। किसान परेशान हैं। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। दो साल में कांग्रेस सरकार 25 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। अर्थव्यवस्था बदहाल है। कानून व्यवस्था चौपट है। ना किसी को रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन यहां शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। 20 लाख रुपए के इलाज का वादा किया था, लेकिन हजार रुपए का भी इलाज नहीं मिल रहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस सरकार में आई, लेकिन लगातार किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।
18 Dec 2020 08:24AM,by: Imran Khan
तृणमूल कांग्रेस के विधायक सिलभद्र दत्ता ने दो दिनों में पद छोड़ने वाले तीसरे नेता बनकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले, विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्टी छोड़ दी और आसनसोल नगर निगम के प्रमुख के रूप में, हालांकि, उन्होंने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। बुधवार को टीएमसी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
18 Dec 2020 07:59AM,by: Ashna Ali
कॉमेडियन कुणाल कामरा और कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा की मुशकिलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कुणाल कामरा और रचिता तनेजा को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों से 6 हफ्ते में नोटिस का जवाब मांगा है। बता दें कि कुणाल कामरा और रचिता तनेजा ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था।
18 Dec 2020 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की आज जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर गांव से लेकर शहर के सभी जैतखामों में पालो (धर्म ध्वजा) चढ़ाकर गुरु पूजा की जाएगी। एशिया के सबसे बड़े जैतखाम गिरौदपुरी धाम में पालो चढ़ाकर पूजा की जाएगी। इसके साथ ही मेले का समापन हो जाएगा। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। एशिया के सबसे बड़े जैतखाम गिरौदपुरी धाम में चढ़ाया जाएगा पालो
18 Dec 2020 07:04AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी विवादित कानूनों के समर्थन में भाजपा पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत कर रही है। आज कवर्धा में प्रस्तावित किसान महापंचायत के आयोजन स्थल को लेकर विवाद हो गया है। कवर्धा प्रशासन ने भाजपा को अपनी किसान पंचायत का आयोजन पूर्व निर्धारित गांधी मैदान की जगह राजमहल चौक स्थित राजीव गांधी पार्क में करने को कहा है। इधर, भाजपा गांधी मैदान में ही तैयारी कर रही है। इस पंचायत में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी कवर्धा पहुंच रहे हैं।
18 Dec 2020 07:02AM,by: Imran Khan
रायपुर : पुलिस लाइन में 400 - 500 जवानों के भोजन को पकाने की व्यवस्था देखने जब babuaa.com की टीम पहुंची तो टीम स्तंभ रह गई कि आखिर कैसे कोई इंसानों को ऐसी जगह में बन रहा भोजन परोस सकता है, जहां शायद जानवरों का भी खाना ना बनाया जाए।
18 Dec 2020 07:01AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








