18 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर- केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। कल केंद्रीय पर्यटन विभाग का एक कार्यक्रम राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया।। इंडिया टूरिज्म मार्ट नाम के इस कार्यक्रम में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री पटेल ने बताया कि देश के छोटे राज्यों में पर्यटन से जुड़ी नई चीजें शुरू हो सकती है, उन संभावनाओं को तलाशने के लिए पर्यटन विभाग से जुड़े स्टेकहोल्डर इकट्ठा होंगे। राम वन गमन परिपथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार क्या कोई योजना कर रही है, इस सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा 2014 के पूर्व ही इस तरह का एक प्रस्ताव दिया जा चुका है। इस मार्ग पर 300 स्थानों को विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया था। उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने उन 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। जिनसे होकर राम वन गमन पथ गुजरता है। अगर राज्य सरकार की सहमति मिलती है तो इन स्थानों को विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन विभाग काम शुरू कर सकता है।

18 Dec 2020 05:54AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती 18 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर बाबा गुरू घासीदास से सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की है। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है। बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। बघेल ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के उपदेश आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

18 Dec 2020 04:28AM,
by: Thaneshwar sahu