19 Jan 2021

Generic placeholder image

गरियाबंद : महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई के टीम बाल विवाह को रोकने हरसंभव प्रयास कर रही है। टीम को एक बाल विवाह रोकने में कामयाबी मिली है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के अनुसार मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम काण्डेकेला के बालिका वधु जिसकी आयु शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर विवाह तिथि 18 जनवरी 2021 को 16 वर्ष 10 माह पाया गया। उक्त बालिका का विवाह उनके परिजनों द्वारा ग्राम तिलीमाल जिला-नुवापाड़ा, उडीसा में तय किया गया था। बाल विवाह होने की मिली सूचना के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई के टीम द्वारा बाल-विवाह की प्रारंभिक जांच की गयी। जांच उपरान्त बालिका वधु की उम्र 16 वर्ष 10 माह होना पाया है, जो कि विवाह की निर्धारित आयु सीमा से कम है।

19 Jan 2021 04:44PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रेलवे प्रशासन लगातार बढ़ रहे यात्री भार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। उत्तर रेलवे ने 18 ट्रेन के संचालन में वृद्धि की है। उत्तर रेलवे मिली जानकारी के अनुसार सभी विशेष रेलगाड़ियों में केवल आरक्षित श्रेणी के डिब्बे लगेंगे। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान ट्रेन व स्टेशन पर शारीरिक दूरी का पालन करें। सेनेटाइजेशन सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कोविड- 19 से संबंधित नियमों का पालन करें। ट्रेन संख्या 07323 हुबली जंक्शन से वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 26 मार्च तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होती है। ट्रेन संख्या 07324 वाराणसी जंक्शन से हुबली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 28 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को संचालित होती है।

19 Jan 2021 04:44PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ में दिव्यांग छात्रों के लिए काम करने वाले शिक्षकों ने राज्य शासन ने जल्द ही नई भर्ती करने की मांग की है. सोमवार को आरसीआई प्रशिक्षित शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ के अलग- अलग इलाकों से दिव्यांग छात्रों के शिक्षक शामिल हुए। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में लगभग साढ़े 6 लाख दिव्यांग छात्र हैं। जिनके लिए मात्र 150 शिक्षक ही नियुक्त किए गए हैं, जो की बहुत कम है। इसलिए सरकार से वे मांग कर रहे हैं कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए नई भर्ती तत्काल की जाए। इस संबंध में सभी जल्द ही मु्ख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

19 Jan 2021 03:59PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

    रायपुर : वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आज मंगलवार को बेमेतरा मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा विशेष रूप से शामिल हुए। यह कार्यशाला बेमेतरा जिले में औद्योगिक विकास की वर्तमान स्थिति एवं संभावनाओं पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मंत्री लखमा ने इस मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि औद्योगिक नीति 2019-24 वर्तमान में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति दूसरे विकसित राज्यों से अच्छी है। जिसमें स्टील और आयरन उद्योगों को जिला बेमेतरा में 100 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसके साथ ही मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में हुए 104 एमओयू के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। मंत्री लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में नए उद्योगों की स्थापना से राज्य में पूंजी निवेश बढ़ेगा और बहुत बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।  स्टील और आयरन उद्योगों को शत-प्रतिशत अनुदान : मंत्री लखमा

19 Jan 2021 02:41PM,
by: Thaneshwar sahu