19 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर :अपनी हुनर से तस्वीर गढ़ने वाली मंदिर हसौद की कुमारी वर्षा वर्मा को आज नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला। वर्षा ने पैरा एवं धान बीज के माध्यम से 10 अप्रैल 2020 को छत्तीसगढ़ महतारी की खूबसूरत तस्वीर बनाई थी। वर्षा की इस तस्वीर को न सिर्फ प्रशंसा मिली, इस उपलब्धि पर विश्व स्तर पर भी सम्मान मिला और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा के द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया के समक्ष उनके सरकारी कार्यालय में कु. वर्षा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्षा ने विश्व स्तर पर मंदिर हसौद ही नहीं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ने छत्तीसगढ़ महतारी को पैरा आर्ट के माध्यम से जिस तरह से प्रस्तुत किया है वह सचमुच तारीफ के काबिल है। उन्होंने वर्षा और मौके पर उपस्थित उनकी माता सीमा वर्मा सहित परिजनों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। वर्षा ने बताया कि वह गर्ल्स डिग्री कालेज में बीएससी कम्पयूटर साइंस की छात्रा है और 2013 से पैरा आर्ट के माध्यम से अलग-अलग महापुरुषों एवं अन्य आकृति बना चुकी है।

19 Jan 2021 10:58AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक 12 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपना शिकार बनाया। टाटीबंध रोटरी नगर में पागल कुत्ता घूमने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । कुत्ते के शिकार हुए जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया और मरीजों को रेबिज के इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार रोटरी नगर में काले रंग का पागल कुत्ता है । उसने अचानक आस पास के एक दो ब्लक पर चल रहे लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने दौड़ लगाकर तो किसी ने घरों में घुस कर खुद को बचने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान जो भी कुत्ते के सामने आया वह उस पर ही लपक रहा है।ब्लक के तीन लोगों को काटा और आस पास क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, इस दौरान कुत्ते ने ज्यादातर को पैर में काटा है। इधर, मामले की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम पागल कुत्ते को पकडऩे के लिए निकली। लेकिन कुत्ता गलियों से होकर भाग निकला और निगम खानापूर्ति कर चली गई। दहशत में सिसकते रहे बच्चे कुत्ते के शिकार हुए बच्चे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल में कुत्ते के हमले से बच्चे दहशत में नजर आ रहे है । डरी- सहमी पीहू , लाडो, गुनगुन घर के आस पास खेलने से डर रहे है । वही काले कुत्ते का शिकार शंकर निर्मलकर को रेबिन का डोज दिया जा रहा है। टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते का आतंक

19 Jan 2021 08:59AM,
by: Imran Khan