19 Jan 2021
रायपुर : आज असम विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरे नॉर्थ ईस्ट के दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक शुरू। इस बैठक में समन्वयक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मुकुल वासनिक, सकील अहमद खान,प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह,प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय, पृथ्वीराज साठे व असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन वोरा के साथ ही मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मिजोरम,मणिपुर और नागालैंड के सभी 7 प्रदेश अध्यक्ष एवं इन प्रदेशों के पूर्व मुख्यमंत्री सम्मिलित हैं।
19 Jan 2021 07:55AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के मस्तुरी से विधायक रह चुके दिलीप लहरिया के बेटे से उनकी फर्म के मैनेजर ने ही 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।आरोप है कि मैनेजर ने लोन के नाम पर उनसे फर्म के कागजात और बैंक डिटेल लिए। इसके बाद अलग-अलग सरकारी विभागों में जमा अमानत राशि को फर्म का पार्टनर बताकर निकाल लिया। मामले में बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पहली बार असम पहुंचे। इस दौरान असम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नियत कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक विकास उपाध्याय के साथ कामाख्या माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Thaneshwar sahu
गुजरात में सूरत के कोसांबा इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, "सभी मृतक मजदूर हैं और वे राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं।" ये सभी मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे कि तभी एक ट्रक ने मजदूरों को बेरहमी से कुचल दिया। जिससे मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सूरत के स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





