20 Jan 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी तक 19 लाख 2 हजार किसानों से 81 लाख 5 हजार मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 13 हजार 849 करोड रुपए का भुगतान उनके खाते में किया जा चुका है। राज्य में इस साल 1 लाख 93 हजार नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गिरदावरी के माध्यम से लगभग 2 लाख 52 हजार नए किसानों के 2 लाख 42 हजार हेक्टेयर नए रकबे का पंजीयन धान खरीदी के लिए किया गया। गिरदावरी के प्रकरणों में 48 हजार 645 किसानों के रकबे में सुधार का काम भी राज्य में हुआ है।
20 Jan 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुए एक माह का यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। इसके पूर्व वर्षाें में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। इसकी अवधि में वृद्धि की गई है, ताकि जन मानस में यातायात नियमों के प्रति अधिक सजगता आ सके। मानव जीवन अनमोल है, इसलिए हमें जीवन के महत्व को समझना चाहिए। जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का प्रयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने से घटित होता है। इन हादसों में सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित होता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, नगर निगम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यातायात इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी में सुधार कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
20 Jan 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर अब महासमुंद जिले के ग्राम अमेठी के ग्रामीणों को फ्लोराइड मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमेठी की मुख्य बस्ती और कमारपारा में सीडीआई आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। अमेठी में स्थापित होगा फ्लोराईड रिमूव्हल प्लांट
20 Jan 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के कुल 1372 सहायक प्राध्यापकों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सहायक प्राध्यापक के इन 1372 पदों के लिए 2896 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर वर्गवार/उपवर्गवार चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। इनमें अंग्रेजी विषय के 130 पदों के लिए 199 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं। इसी प्रकार भौतिक शास्त्र के 116 पदों के लिए 192 अभ्यर्थियों, राजनीति शास्त्र के 59 पदों के लिए 143 अभ्यर्थियों, हिन्दी के 50 पदों के लिए 152 अभ्यर्थियों, गृह विज्ञान के 9 पदों के लिए 26 अभ्यर्थियों, वाणिज्य के 184 पदों के लिए 378 अभ्यर्थियों और रसायन शास्त्र के 150 पदों के लिए 247 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
20 Jan 2021 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान 1088 पुरूषों ने नसबंदी करवाई है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार और परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2020 तक राष्ट्रीय पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के बावजूद परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभाते हुए इस दौरान 1088 पुरूषों ने नसबंदी करवाई। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस बार यह पखवाड़ा आयोजित किया गया था।
20 Jan 2021 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा हो गया है। एक बिल्डर उस जमीन को अपनी बताकर प्लाटिंग कर बेच रहा है। इसको लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अफसरों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने शासन से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की युगलपीठ में हुई। कोरबा के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल शर्मा ने वकील गोविंद शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि है। इस जमीन पर एक स्थानीय बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। वह शासकीय जमीन को निजी बताकर अवैध प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेच रहा है। इस मामले की शिकायत राजस्व अफसरों के साथ ही जिला प्रशासन से की गई है। कोरबा में शासकीय भूमि को अपनी बताकर बेच रहा है
20 Jan 2021 11:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






