20 Jan 2021
रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन के तीसरे दिन आज डाॅ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आई सी यू के प्रमुख डाॅ ओ पी सुंदरानी और पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख चिकित्सक डा्ॅ आर के पांडा ने आज कोरोना का वैक्सीन लगवाया । दोनो चिकित्सक स्वस्थ हैं और टीका लगाने के बाद वापस अस्पताल कार्य पर आ गए। दोनो ने चिकित्सा कर्मियों से आग्रह किया कि वे अवश्य टीका लगवाएं क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता के सामने मिसाल रखें।
20 Jan 2021 10:57AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय (जिला मुंगेली) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ किया।
20 Jan 2021 10:22AM,by: Thaneshwar sahu
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछ दिया कि ये नड्डा कौन हैं? जिनके सवालों का जवाब मैं दूं। उसके थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। इधर रायपुर में कांग्रेस उससे दो कदम आगे निकल गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेे शहर की दीवारों, दुकानों के शटर और कार के शीशे पर ये नड्डा कौन है लिखा हुआ पोस्टर चिपका दिया। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा "ये नड्डा कौन है
20 Jan 2021 10:22AM,by: Imran Khan
कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज दिए हुए पांच दिन हो चुके हैं। अब टीके के प्रभावों पर चर्चा शुरू हुई है। इसके मिलेजुले नतीजे सामने आ रहे हैं। पहले दिन कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का डोज लेने वाले 78 वर्षीय डॉ. अरुण टी दाबके पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन उन्हीं के साथ टीका लगवाने वाली रायपुर के आम्बेडकर अस्पताल की नर्स देवकी सोनवानी की तबीयत बिगड़ गई है। इन दोनों ने 16 जनवरी को रायपुर मेडिकल कॉलेज बूथ पर टीका लगवाया था। डाॅ अरुण टी दाबके ने कहा, वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी नियमित दिनचर्या वैसी ही है। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों से आग्रह किया कि यह टीका सुरक्षित है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से इसे लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, बारी आने पर आम लोगों को भी इसे लगवा लेना चाहिए। राजनांदगांव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुखराज बाफना ने भी कोई परेशानी नहीं होने की बात कही है।
20 Jan 2021 09:53AM,by: Imran Khan
रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के जनहितैषी फैसलों की वजह से समाज के कमजोर एवं मध्यम वर्ग के छोटे भूखंड स्वामियों को काफी फायदा हुआ है। राज्य शासन के निर्णयानुसार पांच डिस्मल से कम के भूखंडों की खरीद बिक्री एवं रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाई गयी और छोटे एवं अन्य भूखंडों के पंजीयन एक जनवरी 2019 से शुरू किया गया है।
20 Jan 2021 09:05AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








