20 Mar 2021
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अपने तय कार्यक्रमो के तहत लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आक्रमकता के साथ जनता से जुड़े विषयों, लचर कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी जैसे विषयों को उठा रही हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ ने बीते दिनों पाटन विधानसभा अंतर्गत अनुसूचित जाति परिवार के 5 पांच लोगों की हत्या को ले कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन किया और प्रदेशभर में मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हैं और लगतार प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी 21 मार्च को प्रदेशव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में भाजपा का धरना होगा। राजधानी के धरना स्थल बूढ़ा तालाब में भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को 17 मार्च को प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया हैं और बधाई देते हुए 21 मार्च के प्रदर्शन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो सवा दो वर्षों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया हैं जिसपर प्रदेश सरकार का कहीं कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। प्रदेश में बढ़ते अपराध से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण निर्मित हो चुका हैं आज छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका हैं और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का वादा करने वाले मौन हैं, चुनाव प्रचार और राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बठेना जैसी घटना प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अब सड़क पर आ गया हैं और लड़ाई लड़ने तैयार हैं पर दुर्भाग्यपूर्ण यह हैं कि हमारी लड़ाई उन कांग्रेस के नेताओं से है जो अब होगा न्याय का नारा दे कर छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनते दरख रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की जनता के लिए प्रदेश सरकार से न्याय की मांग करेंगे और पूछेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार से कब होगा न्याय?
20 Mar 2021 04:54PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया। गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज समापन था। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक चंद्रदेव राय, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, कलेक्टर सुनील जैन, एसपी आई.के. अलिसेला सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
20 Mar 2021 04:04PM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर: कलेक्टर महादेव कावरे ने आज पत्थलगांव विकास के जनपद पंचायत सभाकक्ष में राईस मिल संचालकों की समीक्षा बैठक ली और धान का उठाव गंभीर से करने के निर्देश दिए ।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास और जनपद सीईओ बी. एल. सरल, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार राजेश जैन उपस्थित थे। कलेक्टर ने राईस मिल संचालकों को चावल भी प्राथमिकता से जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचालकों को गोठान में महिलाओं समूह को आजिविका से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
20 Mar 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' की 21 मार्च को 34वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 21 मार्च को व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले
20 Mar 2021 03:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे पर ट्विटर में की गयी टिप्पणी को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की बौखलाहट और झुंझलाहट बताया है। डॉ रमन ने असम की जनता से कहा है कि कांग्रेस के झांसे पर ना आये जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पंद्रह सालों से छत्तीसगढ़ राज्य की बागडोर संभाल रहे थे और उनके राज में पच्चीस लाख पंजीकृत बेरोजगार और पच्चीस लाख अपंजीकृत बेरोजगार थे। बावजूद इसके डॉ रमन सिंह आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रदेश के बाहर के युवाओं को नौकरियां रेवड़ी की तरह बांटते थे और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी युवा मुंह ताकते बैठे रहते थे और रोजी-रोटी कमाने प्रदेश से बाहर पलायन करने को मजबूर हुआ करते थे। रमन राज में हर वर्ष लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पलायन किया करते थे जिसमें से बहुत सारे लोग आज असम एवं अन्य में निवासरत है और अब भूपेश राज में अपने प्रदेश वापस आ रहे है।
20 Mar 2021 02:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कोरबा में एक आदिवासी महिला की जमीन पर वहां के एक मंत्री के तरफ से व्यक्तिगत की गई कार्रवाई कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार ऐसी कौन सी परिस्थितियां निर्मित हो गई थी कि पूरे प्रशासन को उस वनवासी महिला के घर को ढहाने के लिए जाना पड़ा? उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भू-माफिया सक्रिय है और प्रशासनिक दबाव में इस तरह की कार्रवाई भू-माफियाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश में हालात भयावह बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वनवासी महिला का जब उस जमीन पर मालिकाना हक है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों की जा रही है? और इस मामले में न्यायालय में मामला लंबित हो तो एकतरफा कार्रवाई करके प्रशासन प्रदेश के एक मंत्री को प्रसन्न करने व उनके हित को साधने में लगी हुई है। इससे पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक मंत्री पर वनवासी समाज के जमीन के मामले पर कोर्ट के आदेश पर प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज करने का निर्देश हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पुत्र पर भी संरक्षित जनजाति के लोगों की जमीन को गलत तरीके से खरीदने का मामला सामने आया था लेकिन इन सबके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौनता कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
20 Mar 2021 02:30PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






