20 Mar 2021
नई दिल्ली : अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत दौरे पर हैं। भारत के तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में आज बैठक हुई। इस बैठक में भारत और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के बाद भारत और अमेरिका की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति हुई है।
20 Mar 2021 11:44AM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली? आज बंगाल की बहनें पूछ रही हैं कि हर घर जल पहुंचाने के लिए टीएमसी सरकार को जो पैसा दिया था, वो पैसा तिजोरी में रखकर क्यों बैठ गईं? अरे दीदी, आपको मोदी को क्रेडिट नहीं देना था, तो मत दीजिए। लेकिन, आप गरीब के पेट पर लात क्यों मार रही हैं? आप रेहड़ी-पटरी वालों के पेट पर लात क्यों मार रही हैं?
20 Mar 2021 10:48AM,by: Thaneshwar sahu
सीबीआई ने एजेंसी के भीतर रिश्वतखोरी का रैकेट चलाने के आरोप में चार अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एजेंसी ने कहा कि आरोपी अधिकारी 2018 से बैंक धोखाधड़ी की जांच के लिए कंपनियों को गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। सीबीआई ने उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), आरके ऋषि और 25 लाख के भुगतान के लिए निरीक्षक कपिल धनकड़ को रिश्वत की पहचान की।
20 Mar 2021 10:48AM, by: Ashna Ali
दुर्ग : इस साल की दीवाली जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के बनाये दीयों से रौशन हुई थी। इस बार होली की चमक इनके बनाये हर्बल गुलाल से होगी। पलाश, चुकंदर जैसी स्थानीय अहानिकारक सामग्री का उपयोग करते हुए यह हर्बल गुलाल बनाये गये हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि दीवाली के मौके पर बिहान बाजार जिला पंचायत परिसर में सजाया गया था इसमें लगभग 16 लाख रुपए की सामग्री बिकी थी। स्थानीय उत्पादों को न केवल लोगों ने काफी सराहा अपितु खरीदा भी। दीवाली की सामग्री में महिलाओं की कुशलता तो थी ही, साथ ही उन्होंने अपने हुनर को अपने सौंदर्यबोध से निखारा भी था। इससे स्व-सहायता समूहों को प्रेरणा मिली कि त्योहारों के बड़े बाजार में हिस्सेदारी की जा सकती है। अभी बाजार में रासायनिक रंग हैं। समूह हर्बल रंग उपलब्ध करा रहे हैं चूँकि यह ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं तो इसकी विश्वसनीयता स्वाभाविक रूप से बनी रहती है। जैसे टेसू के फूलों से रंग बनाया गया है तो इसकी डिमांड होगी ही। ग्राम पंचायत मतवारी की गायत्री समूह की पदाधिकारी श्रीमती जागृति साहू ने बताया कि उनके समूह ने होली के अवसर पर हर्बल रंग बनाने का निश्चय किया और जिला पंचायत सीईओ से इस संबंध में चर्चा की, उन्होंने प्रोत्साहन दिया और बहुत जल्दी यह काम कर उन्हें दिखाया। इसकी उन्होंने प्रशंसा की। जागृति ने बताया कि होली में हर्बल रंग ही लेने चाहिए क्योंकि यह त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं। साथ ही स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित हर्बल रंगों की कीमत भी काफी कम रखी गई है जिससे उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्तापूर्वक सामग्री कम कीमतों में उपलब्ध है। श्रीमती साहू ने कहा कि बीते पंद्रह दिनों में महिलाओं ने कड़ी मेहनत की है और अब उत्पाद तैयार हो जाने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। उल्लेखनीय है कि समूह की महिलाएं आज जिला पंचायत सीईओ से मिली भी और उन्हें अपने हर्बल रंगों के उत्पाद दिखाये।
20 Mar 2021 09:55AM,by: Thaneshwar sahu
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले चुने गए हैं। बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में चल रहे प्रतिनिधि सभा की बैठक के अंतिम दिन शनिवार को नए सरकार्यवाह का चुनाव किया गया। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए दत्तात्रेय को सरकार्यवाह चुन लिया। उससे पहले वे सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।
20 Mar 2021 09:55AM,by: Thaneshwar sahu
एशिया में मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में मार्च में कोविद -19 के नय मामलों में 62% की वृद्धि दर्ज कि गई ।
शनिवार को अधिकारियों ने कहा की "इस क्षेत्र ने फरवरी में 168 लोगों को इस बीमारी के संक्रमण से ग्रसित पाया गया था वही मार्च में अब तक यह संख्या 272 हो गई है"।
20 Mar 2021 09:19AM, by: Babuaa Desk
दुर्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बाड़ी जैसे परपंरागत पद्धति को लोग तो अपना ही रहे हैं, इसमें आधुनिक समय के अनुरूप नये प्रयोग भी कर रहे हैं। पाटन ब्लाक के ग्राम फेकारी में शक्ति स्व-सहायता समूह ने योजना के अंतर्गत मिली बाड़ी में नया प्रयोग किया है। उन्होंने बाड़ी के दो एकड़ जमीन में कल्याणी बैंगन की फसल लगाई है। इसके लिए ड्रिप आदि की सुविधा विभाग ने उपलब्ध कराई। समूह ने मल्चिंग की पद्धति का प्रयोग किया है। समूह की पदाधिकारी श्रीमती डामिन साहू ने बताया कि हम लोगों ने मल्चिंग पद्धति के बारे में सुना था। इससे पौधे के आसपास खरपतवार नहीं लगते, इससे पौधे को पर्याप्त पोषण प्राप्त होता है। श्रीमती साहू ने बताया कि ड्रिप पद्धति से काफी कम पानी लगता है। अभी केवल पाँच घंटे ही पानी देना पड़ता है, जबकि पास ही बाड़ी में भाजियों की फसल लगाई है वहाँ काफी समय देना पड़ता है। उप संचालक उद्यानिकी श्री सुरेश ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर डीएमएफ के माध्यम से उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और स्व-सहायता समूहों को बाड़ी विकास के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जा रहा है। फेकारी में बाड़ी में महिलाओं ने बैंगन के साथ ही खीरा भी लगाया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बैंगन क्षेत्र विस्तार के अंतर्गत 37 हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई है। मल्चिंग के लए 32 हजार रुपए की मदद दी गई है। ड्रिप इरीगेशन के लिए डीएमएफ के माध्यम से सहायता दी गई है। इसका उपयोग कर महिलाएं बड़ी मेहनत से कुशलता से अच्छा काम कर रही हैं जिससे अन्य समूहों को भी प्रेरणा मिलेगी।
20 Mar 2021 08:50AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






