20 Mar 2021
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें मंडी निरीक्षक के 22 एवं उप निरीक्षक के 146 पद शामिल हैं। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 को रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 5 से 9 अप्रैल तक किया जा सकता है। 19 अप्रैल को व्यापम की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2021 को 8 जिला मुख्यालयों, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर एवं दंतेवाड़ा में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई है। व्यापम की वेबसाइट में 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
20 Mar 2021 05:59AM,by: Thaneshwar sahu
भारत और दुनिया के कई हिस्सों में 30 मिनट से अधिक समय तक रहने के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफार्मों व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं बहाल कर दी गईं। जबकि आउटेज के पीछे का कारण अज्ञात है, कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि वे अपने इंस्टाग्राम फीड को रिफ्रेश करने या व्हाट्सएप पर संदेश भेजने में असमर्थ थे।
20 Mar 2021 05:34AM,by: Ashna Ali
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल और असम की जनता एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को चुनना चाहती है। उन्होंने बंगाल के खड़गपुर और असम के चबुआ में शनिवार को अपनी सभा के संबंध में ट्वीट करते हुए उक्त दावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खड़गपुर में रैली को करेंगे संबोधित
20 Mar 2021 05:34AM,by: Thaneshwar sahu
बढ़ते कोरोनोवायरस मामलों के बीच, मध्य प्रदेश सरकार ने अगले आदेश तक हर रविवार को इंदौर, भोपाल और जबलपुर शहरों में तालाबंदी की घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। मध्य प्रदेश गृह विभाग के एक आदेश में कहा गया कि 31 मार्च तक इन तीन शहरों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हर रविवार इंदौर, भोपाल और जबलपुर में किया जाएगा लॉकडाउन
20 Mar 2021 05:01AM,by: Ashna Ali
भारत में पिछले 24 घंटों में 40,953 कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि की गई, 2021 में सबसे बड़ी एक दिवसीय छलांग लगाई गई और कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 हो गई। इस बीच, पिछले 24 घंटों में 188 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसमें मरने वालों की संख्या 1,59,558 हो गई है। कुल मामलों में से, 2,88,394 मामले सक्रिय हैं।
20 Mar 2021 05:01AM,by: Ashna Ali
बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएम शनिवार को प्रदेश के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। पटना समेत कई जिलों के अधिकारी फिलहाल और स्कूल के संचालन पर सहमत नहीं है। होली पर अन्य राज्यों से आने वाली भीड़ को देखते हुए कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक हो सकता है। कोरोना वेव पर बिहार अलर्ट, स्कूल संचालन पर आज हो सकता है फैसला
20 Mar 2021 04:42AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना महामारी के बाद हुए लॉकडाउन और फिर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ानों पर लगाम के चलते विमानन उद्योग को बड़े घाटे का सामना करना पड़ा है।सरकार की तरफ से लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, इससे न सिर्फ विमानन कंपनियों बल्कि हवाई अड्डों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं,बढ़ते हवाई ईंधन के दाम ने भी कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
20 Mar 2021 04:42AM,by: Imran Khan
? राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य राजीव सातव ने शुक्रवार को अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) की जनगणना में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। सरकार पर यह कहते हुए तंज कसा कि वह यदि जानवरों और पेड़ों की भी गणना करा सकती है तो ओबीसी की क्यों नहीं? वहीं बीजेपी सांसद संजय सेठ ने भी संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को देश के लिए खतरा बताया।
20 Mar 2021 04:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





