22 Feb 2021

Generic placeholder image

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों को मेट्रो सेवा समेत रेलवे की नई सौगत दी। सोमवार को हुगली जिले के शाहगंज से नोआपाड़ा से लेकर दक्षिणेश्वर तक मेट्रो सेवा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी कलाईकुंडा से झाड़ग्राम के बीच तीसरी लाइन, अजिमगंज और खड़ागागढ़ शाखा के बीच दूसरी लाइन, हावड़ा-बर्द्धमान कट लाइन, डानकुनी और बरूईपाड़ा के बीच चौथी लाइन और हावड़ा-बर्द्धमान मेन लाइन में रसूलपुर व मगरा के बीच तृतीय लाइन का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं, कर्मचारियों और श्रमिकों को काफी लाभ होगा और कम समय में यात्रा तय कर पाएंगे।

22 Feb 2021 02:26PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

तिल्दा नेवरा, कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता तथा शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सोनी को जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का उपाध्यक्ष तथा सैयद अशरफ को संयुक्त महामंत्री बनाए जाने पर तिल्दा नेवरा के कांग्रेसजनों ने बधाई देते हुए हर्ष ब्यक्त किया।अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुनील सोनी ने कहा कि मुझे पार्टी के द्वारा जिला कार्यकारिणी में तिल्दा नेवरा शहर से सर्वोच्च पद की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा कांग्रेस की नीति रीति सहित छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा जिससे आम जनता को कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।अपनी नियुक्ति पर सुनील सोनी तथा सैयद अशरफ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक जनकराम वर्मा प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला तथा रवि घोष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोंराम वर्मा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नारायण कुर्रे का आभार व्यक्त किया।

22 Feb 2021 01:28PM,
by: निखिल वाधवा
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाट परिसर पण्डरी रायपुर में आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन हुआ। गांधी शिल्प बाजार का आयोजन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से किया गया था। जिसका समापन सादे समारोह में बड़े ही सादगी पूर्वक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। गांधी शिल्प बाजार 10 दिनों तक राजधानी वासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर सभी शिल्पकारों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित इस 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा की विशिष्ट उपस्थिति में किया गया था।

22 Feb 2021 12:22PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को आगामी 08 मार्च को राज्य स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलन में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुकों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर आगामी 28 फरवरी तक जमा करना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद मिली प्रविष्टियांे पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सम्मान 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा, जो साहित्य, शिक्षा, लोककला एवं संस्कृति, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए किए गए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हों, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन-स्तर में सुधार हुआ हो।

22 Feb 2021 11:46AM,
by: Thaneshwar sahu