22 Feb 2021
संकट में घिरी नारायणसामी सरकार को विश्वास मत से एक दिन पहले यानी रविवार को एक और झटका लगा, क्योंकि सत्ताधारी कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के दो और विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया था। कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायण और डीएमके विधायक वेंकटेशन के इस्तीफ़े से विधान सभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्याबल और कम होकर 11 हो गया है, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। 33 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी कुल 28 सदस्य हैं। इनमें 3 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। लक्ष्मीनारायण और वेंकटेशन ने बताया कि दोनों ने अपने इस्तीफ़े विधान सभा स्पीकर वी पी शिवकोलंधु के घर अलग- अलग जाकर सौंपे। लक्ष्मीनारायण ने पत्रकारों से कहा "वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने बहुमत खो दिया है। पुदुचेरी में राजनीतिक संकट कैसे गहराया
22 Feb 2021 09:12AM,by: Imran Khan
रायपुर : राजधानी के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में निगम की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी में आग लग गई। साथ ही समय रहते ड्राइवर भी गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। वाहन चालक ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगी, साथ ही जो कचरा एकत्रित किया गया था उसमे भी आग लगी। मौके पर मावजुद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत आकर आग बुझाने में मदद की है। फिलहाल इस पूरेे घटना क्रम में किसी को नुकसान नहीं हुआ।
22 Feb 2021 09:12AM,by: Thaneshwar sahu
बालोद जिले के जंगल में पेड़ से लटकती युवक-युवती की लाश मिली है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका जताई जा रही है।गुरुर थाना क्षेत्र के चूल्हापथरा गांव में मिली युवक - युवती की लाश को लेकर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चूल्हापथरा के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने युवक - युवती की लाश पेड़ पर लटके देखी। जिस तरह से लाश सड़ गई है, उससे आशंका है कि करीबन एक सप्ताह पहले घटना घटित हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रेमी - प्रेमिका की मिली लाश
22 Feb 2021 08:25AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित किया। सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, उनकी सरकार नये छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए काम कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण पूरा होने के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस सत्र में राज्य का वार्षिक बजट पारित होना है।
22 Feb 2021 07:50AM,by: Imran Khan
बीजापुर जिले में कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों संबंधी कानूनी अधिकारों की जानकारी ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर दिया जा रहा हैं, आज जिले के ग्राम पंचायत चेरपल्ली के ग्राम गोरगुंडा, ग्राम पंचायत पामगल, पापनपाल, सागमेटा में शिविर का आयोजन किया गया है इस दोरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बाल संरक्षण तंत्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपस्थित बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सरपंच,पंच,स्कूल के प्राध्यापक, ऑगनबाडी कार्यकर्ता, समूह के सदस्य एवं स्कूल के बच्चे को बताया गया है कि बच्चा कौन है बच्चें को सुरक्षा का अधिकार क्या है कन्या भ्रूण हत्या क्या है, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण, अनैतिक मानव व्यापार क्या है, जातीय भेदभाव, निःशक्त बच्चों का अधिकार क्या है की जानकारी के साथ ही साथ संरक्षण तंत्र की जानकारी जिसमें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, किशोर न्याय बोर्ड व बालक कल्याण समिति की भूमिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान का उददेश्य, किशोर-किशोरी सशक्तिकरण अंतर्गत बाल विवाह की हानियॉ बाल विवाह के रोकथाम के उपाय, किशोरियों के पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित मुददे एवं समाधान, बच्चों के अनैतिक व्यापार अधिनियम, ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित पलायन पंजी, ग्राम पंचायत स्तर पर शाला त्यागी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडे जाने पर एवं गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया, दत्तक ग्रहण नियम 2017,बाल श्रम अधिनियम पर चर्चा कर जानकारी दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत समिति से अनुरोध किया गया कि प्रत्येक माह में बैठक आहूत किया जाए और इन सभी मुददों पर चर्चा कर ग्राम पंचायत बाल सुलभ पंचायत बनाया जा सके। जिसमें सभी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडा जा सके और ग्राम पंचायत का वातावरण ऐसा हो जो कि हिंसामुक्त वातावरण हो। की जानकारी शिविर का आयोजन कर दिया जा रहा हैं जिससे की ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी हों और जब हमारे आस-पास एवं स्वयं के साथ कुछ भी ऐसी अनहोनी घटना घटित होती हैं तो तत्काल उसकी जानकारी बिना किसी दबाव एवं भयमुक्त होकर सूचना थाना में दिया जा सके। इसके साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में कुपोषण एवं एनीमिया मुक्ति हेतु संचालित कार्यक्रम बीजापुर सुपोषण मिशन अंतर्गत दी जाने वाली अतिरिक्त पौष्टिक आहार के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि आंगनबाडी के माध्यम से अधिकाधिक हितग्राही लाभांवित हो सके और जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार बडें। उक्त शिविर में संरक्षण अधिकारी नवीन मिश्रा, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सनंदमई, परामर्शदाता सुश्री नगीना , राजकुमार निषाद, श्रीमती सत्या लाटकर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अंजना खरे, श्रीमती राधा कर्मवीर, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती शीला भारद्वाज, प्रभारी केन्द्र प्रशासक श्रीमती सुनीता तामडी उपस्थित रहे।
22 Feb 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर एवं रायपुर में आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाऐगी। प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 15 फरवरी निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर 25 फरवरी निर्धारित किया गया है।
22 Feb 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








