22 Dec 2022

Generic placeholder image

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक नवा रायपुर मंत्रालय स्थित महानदी भवन में ली गई। उन्होंने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी पहल हेतु विशेष जोर दिया। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा और प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) श्री प्रदीप गुप्ता, सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश तथा आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा उपस्थित थे।  

22 Dec 2022 01:57PM,
by: Babuaa Desk