22 Dec 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कसडोल विधानसभा होगा। मुख्यमंत्री आज 22 दिसंबर को कसडोल विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.10 बजे कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे। ओड़ान में 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे ओड़ान के हाईस्कूल मैदान स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा लाहोद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे नए पुलिस लाईन मैदान स्थित हेलीपेड (खम्हारडीह) लाहोद पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे से 4.15 बजे तक लाहोद में ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 4.20 बजे लाहोद से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे से 5.10 बजे तक कसडोल में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कसडोल से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।   भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव आज कसडोल में

22 Dec 2022 05:46AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गुरु घासीदास जयंती की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ जे आर सोनी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे, श्री सुंदरलाल जोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

22 Dec 2022 05:40AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बीजापुर क्रेडा विभाग बीजापुर द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में ऊर्जा क्लब का गठन कर ऊर्जा संरक्षण जागरूकता, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, बेसिक एनर्जी ऑडिट प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक किया गया। जिसमें स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया। 20 दिसम्बर 2022 को प्रत्येक प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमें चित्रकला में पवन कुरसम 10वीं प्रथम स्थान, धर्मेन्द्र गुप्ता 11वीं द्वितीय स्थान, सुहासनी पिरला 11वीं तृतीय स्थान स्लोगन प्रतियोगिता में आरतू दूब्बा कक्षा 11वीं प्रथम, ममता नेताम  कक्षा 09वीं द्वितीय, हिमांशु गुरला कक्षा 11वीं तृतीय स्थान, प्रश्नोत्तरी ग्रुप प्रेक्षा अय्यर, दीक्षा मिश्रा, समीर हपका, नजीर अहमद प्रथम स्थान, बेसिक एनर्जी ऑडिट में अंशिका विश्वकर्मा 11वीं उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री मनीष सिंह नेताम, ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीराम साहू व स्वामी आत्मानंद बीजापुर के उप प्राचार्य श्री मनोज अल्लूर, कु0 साधना जैन ऊर्जा गुरू एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

22 Dec 2022 05:23AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास श्री लुपेन्द्र महिनाग विभाग के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला ईटपाल में बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, चाईल्ड हेल्प लाईन नं 1098, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों पर जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया साथ हीअध्यापको द्वारा प्रत्येक माह ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति (VLCPC) की नियमित रूप से बैठक आहूत करने की पहल पर जोर दिया गया और बैठक मे बच्चों एवं किशोर बालक-बालिकाओं से जुड़ी समस्या जैसे बाल-विवाह, बाल श्रम, पलायन, शालात्यागी किशोर किशोरी,बाल अपराध के विषय मे नियमित चर्चा एवम कार्यवाही पर उन्मुखीकरण किया गया और नीति आयोग पिरामल फाॅउन्डेशन के जुबेर आलम के द्वारा स्वास्थ,पोषण और स्वच्छता के बारे बताया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चो को बालविवाह रोकथाम के लिऐ सहयोग करने संबधी शपथ दिलाई गई। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिऐ !स्कूल के प्रार्चाय श्री अजय कुमार गुरला, अध्यापक श्री.अरुण कुमार सिंह, श्री प्रकाश भोयर, अध्यापिका श्रीमती नाहिद रिजवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

22 Dec 2022 05:23AM,
by: Alanga rao