23 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : रायपुर एवं बिलासपुर खेल अकादमी में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधा में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश हेतु जिलों में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में 116 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें 76 बालक एवं 40 बालिकाएं शामिल हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल स्पर्धा के लिए रायपुर एवं बिलासपुर भेजा जाएगा, जहां वे पुनः ट्रायल स्पर्धा में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा में खेल संचालनालय के प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा एवं सुकमा के खेल अधिकारी प्रेक्षक के रूप में मौजूद थे। इस दौरान बीजापुर खेल अकादमी के सभी प्रशिक्षक और खेल अधिकारी सह प्रभारी बीजापुर स्पोर्टस अकादमी मौजूद रहकर जिला स्तरीय ट्रायल स्पर्धा को संपन्न कराया।

23 Feb 2021 02:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अहमदाबाद : गुजरात की छह महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित हो जाएगा। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।

23 Feb 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu