23 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : शून्यकाल में शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की है। जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि साइबर क्राइम के लिए छत्तीसगढ़ सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा पुलिस प्रशासन अपराधों को लेकर संवेदनशील है। सभी मामलों में गंभीरता पूर्ण कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अपराधों को लेकर दहशत का माहौल है। कई गंभीर मामलों में अपराधी पकड़े भी गए हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग

23 Feb 2021 08:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। यह कर्ज 18 दिसंबर 2018 से 30 जनवरी 2021 के बीच में लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 36170 करोड़ की राशि विभिन्न एजेंसियों से कर्ज के रूप में लिया है। इनमें बाजार ऋण, ग्रामीण अधोसंरचना मद, जीएसटी ऋण, विश्व बैंक से लिया गया है। आरबीआई से बाजार ऋण के रूप में 32080 करोड़ का ऋण लिया गया। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जवाब के अंतर को लेकर तीखी बहस हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग भी विपक्ष में थे और सवाल करते थे, लेकिन जवाब को गलत नहीं कहते थे।

23 Feb 2021 08:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। भूपेश सरकार ने बीते दो सालों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार ऋण, नाबार्ड की ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि केन्द्र सरकार के माध्यम से जीएसटी ऋण और एशियन डेवलपमेंट विश्व बैंक से कुल 36,170 करोड़ ऋण लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा द्वारा दिसंबर 2018 से जनवरी 2021 तक राज्य सरकार के कितना - कितना ऋण किस - किस एजेंसी से कब - कब लिए जाने के सवाल पर दिया। भूपेश सरकार ने दिया दो साल में लिए ऋण का ब्यौरा

23 Feb 2021 08:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत पूर्व संसदीय सचिव ओम प्रकाश राठिया, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री भानुप्रताप गुप्ता, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व संसदीय सचिव लक्ष्मण राम, पूर्व विधायक रोशनलाल श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री के बाद विपक्ष के नेताओं ने भी दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा सत्र : सदन में दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

23 Feb 2021 07:19AM,
by: Thaneshwar sahu