23 Feb 2021
कोलकाता : अवैध कोयला खनन व तस्करी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआइ की विशेष टीम मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर 11:36 पर पहुंची थीं। रुजिरा बनर्जी से सीबीआई टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम उनके घर से निकल चुकी है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि रुजिरा से सीबीआई ने क्या-क्या सवाल किए।
23 Feb 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर के मेकाहारा में डॉक्टर्स से मारपीट के मामले में आरोपी जेल प्रहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए मौदहापारा पुलिस ने बताया, मेकाहारा के रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष कक्ष में एम.आर.आई. में पदस्थ आ.एम.ओ. प्रवेश किये उसके बाद पीछे-पीछे जेल प्रहरी शत्रुहन उरांव कक्ष में प्रवेश किया और पर्चा को टेबल में पटकते हुए कहने लगा कि ये जांच कब होगा और इसके साथ ही वह उसके साथ में आए डॉक्टर्स के साथ गाली गलौज करने लगा। वर्त्तमान में आरोपी प्रहरी जो जिला जेल दंतेवाड़ा में पदस्थ है।
23 Feb 2021 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
गुजरात की छह महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित हो जाएगा। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।
23 Feb 2021 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में संभावित अतिशेष धान की ऑनलाईन प्लेटफार्म पर नीलामी के लिए क्रेता पंजीयन 18 फरवरी से शुरू हो गई है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर उनके जिलों के सभी राईस मिलरों को नीलामी की प्रमुख नियम शर्तों से अवगत कराने का कहा गया है। पत्र में दो दिनों के भीतर मिलरों का बैठक आयोजित कर उन्हें क्रेता पंजीयन की अर्हता, प्रक्रिया, नीलामी की प्रमुख नियम शर्तों से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। पत्र के साथ संभावित अतिशेष धान की जिलेवार जानकारी, ई-ऑक्शन प्लेटफार्म पर क्रेता पंजीयन की अर्हता एवं निलामी की मुख्य शर्तों की जानकारी भी भेजी गई है।
23 Feb 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
शिक्षक भर्ती घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पैरोल दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। ओपी चौटाला ने रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मंगलवार को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने चौटाला की पैरोल नौ मार्च तक बढ़ाते हुए सुनवाई आठ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।
23 Feb 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राजस्व विभाग के प्रशासनिक काम-काज को जनसामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वहां छः नए राजस्व मंडलों का गठन किया जाएगा। बस्तर जिले में बस्तर तहसील में लामकेर एवं मुण्डागांव लोहण्डीगुड़ा तहसील में मारडूम बास्तानार तहसील में बड़े किलेपाल दरभा तहसील में नेगानार और तोकापाल तहसील में करंजी राजस्व निरीक्षक मंडल का गठन किया जाएगा। इससे बस्तर जिलें में राजस्व निरीक्षक मंडलों का संख्यां 14 से बढ़कर 20 हो जाएगी। राजस्व निरीक्षक मंडल के पुनर्गठन का प्रस्ताव जिले के सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सर्व तहसीलदार के न्यायालय में उपलब्ध है। बस्तर जिले में छः नए राजस्व निरीक्षक मंडल बनेंगे
23 Feb 2021 09:21AM,by: Thaneshwar sahu
उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार से हिरासत में पूछताछ की मांग करने वाली याचिका पर दो हफ्ते के लिए सुनवाई टाल दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि कि सीबीआई की ओर से यह याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर कोर्ट ने दो हफ्ते तक सुनवाई टालने का फैसला सुनाया है।
23 Feb 2021 09:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







