23 Feb 2023
अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया l सिंह के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने ढिलवां टोल प्लाजा के पास जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया।
23 Feb 2023 10:40AM,by: Babuaa Desk
विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली।
उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं। विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ
23 Feb 2023 10:06AM, by: Tikendra Sinha
अपनी भारत यात्रा से पहले, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ट्विटर पे ट्वीट करते हुए कहा की "भारत मुझे भविष्य की उम्मीद देता है। मैं अगले सप्ताह आने और जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और भूख जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए उद्यमियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए उत्साहित हूं।"
भारत मुझे भविष्य की उम्मीद देता है: बिल गेट्स
23 Feb 2023 10:05AM, by: Tikendra Sinha
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के राज्य बजट का प्रस्ताव किया जिसमे स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष क्षेत्रों को 9,647 करोड़ रुपये आवंटित किए गए तथा 1 अप्रैल से वृद्धावस्था पेंशन को 1800 से बढ़ाकर 2,750 रुपये प्रति माह की गयी एवं बजट पेश करते हुए खट्टर ने कहा कि नया कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हरियाणा : राज्य बजट प्रस्तावित
23 Feb 2023 10:05AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरित विकास पर केंद्रीय बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं के विषय में एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा की "भारत हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, मैं सभी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं , भारत में सौर, पवन ऊर्जा और बायोगैस जैसी नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता किसी सोने की खान से कम नहीं है।
23 Feb 2023 10:05AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









