23 Feb 2023
सरकार ने राजेश राय को राज्य के स्वामित्व वाली फर्म इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (ITI) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नामित किया है। राय ने 21 फरवरी, 2023 को अपना पद ग्रहण किया और 5 साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। , आईटीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। राय ने विपणन निदेशक राकेश चंद्र तिवारी का स्थान लिया, जो सीएमडी के रूप में सेवारत थे।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
6साल की उम्र में टेनिस का रैकेट पकड़ना भले ही आसान काम हो सकता है लेकिन एक लड़की वो भी कट्टर समाज की जहां बुर्के के पीछे जीने का मशवरा हो उसके लिए कम कपड़े( टेनिस खेल की अनिवार्यता जो ठहरी) पहन कर देश विदेश में सफर करना आसान नहीं था। दोहरे बंदिश के बावजूद सानिया मिर्जा ने 22 साल तक खुद का, परिवार का, शहर का राज्य का देश का और सबसे बड़ी बात महिलाओं का मान बढ़ाने का काम किया जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। बाअदब बामुलाहिजा सानिया मिर्ज़ा जा रही है..!
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।देश भर से अतिथियों का आना शुरू हो गया है।यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी ऐतिहासिक और गौरव पूर्व है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ जिसमें व्योमेशचंद्र बेनर्जी अध्यक्ष बने। कांग्रेस के 40 वें अधिवेशन 1924 में बेलगांव महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। 46 वे अधिवेशन में 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने थे तथा कांग्रेस के 52 वें अधिवेशन 1938 में हरिपुर तथा 1939 को त्रिपुरी मध्यप्रदेश के अधिवेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने। रायपुर के पहले दिल्ली में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन 2018 में हुआ था।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



