23 Feb 2023
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा कि ईसीआईआर अवैध और कानून के विपरीत है। फरवरी 2020 में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया गया था।
23 Feb 2023 10:05AM,by: Babuaa Desk
हर मां का सपना अपने बच्चे के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने का होता है। श्रमिक वर्ग की माताएं हजारों अभावों के बीच अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के सपने बुनती हैं। इन सपनों को साकार करने में राज्य सरकार की मिनीमाता महतारी जतन योजना अहम भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रूपए की एकमुश्त राशि से श्रमिक परिवार के बच्चों के भविष्य को संवारने में काफी मदद मिल रही है। दिहाड़ी मजदूर श्रीमती लछवंतीन साहू की अपने छह माह के बेटे मोक्ष के भविष्य को लेकर चिन्ता भी दूर हो गई है, क्योंकि श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना से उन्हें 20 हजार रूपए मिले हैं जो उन्होंने बेटे के भविष्य के लिए बैंक खाते में जमा करा दिए हैं। यह रकम बेटे मोक्ष के बडे़ होने पर उसकी शिक्षा और कामकाज का सहारा बनेंगे । लछवंतीन को अब नहीं सताती बेटे के भविष्य की चिंता
23 Feb 2023 10:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुगर पीड़ित दस वर्षीय बालिका मोहनी कौशिक के लिए वरदान साबित हुआ है। मुख्यमंत्री बघेल ने तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी में विगत 18 जनवरी को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सकरी तहसील के ग्राम बहतराई निवासी श्री प्रमोद कौशिक से किये गये वायदे को कुछ ही दिनों में पूरा कर दिया है। श्री कौशिक ने अपनी पुत्री मोहनी कौशिक की शिक्षा और स्वास्थ्य में सहयोग करने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। मोहनी, शुगर के टाईप-1 डायबिटीस मेलाईटस बीमारी से ग्रस्त है, इसमें शुगर की मात्रा बढ़ने से नियमित रूप इंसुलिन की जरूरत पड़ती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नन्ही मोहनी का अब बेहतर इलाज चल रहा है।
23 Feb 2023 10:05AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट और पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केसवन ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार अब पार्टी के साथ नहीं जुड़ते हैं, यही कारण है कि उन्होंने "राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी से इनकार कर दिया और भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से भी परहेज किया।"
सी आर केसवन ने छोड़ा कांग्रेस
23 Feb 2023 08:20AM, by: Tikendra Sinha
महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को इंडिगो ने अपनी फ्लाइट 6c 204 से उनके नाम पर FIR दर्ज होने के कारण उतार दिया। कंपनी के इस फैसले के विरोध में खेड़ा के साथ फ्लाइट में मौजूद दूसरे कोंग्रेसी नेता भी भाजपा के खिलाफ नारे लगते हुए फ्लाइट से निचे उतार गए । इंडिगो की फ्लाइट से उतारे गए पवन खेड़ा
23 Feb 2023 07:10AM, by: Tikendra Sinha
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम (MCD) हाउस की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद हंगामे के कारण आज फिर से स्थगित कर दी। स्थायी समिति के चुनाव असंचालित रहते हैं। कार्यवाही कल सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ओबेरॉय ने कहा, "भाजपा नेताओं द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ के कारण सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा।" हंगामे के बीच एमसीडी हाउस कल तक के लिए स्थगित, मतदान ठप
23 Feb 2023 05:50AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








