23 Oct 2026
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के लिए आज मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछले राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ-साथ श्एक्शन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टमश् के माध्यम से कार्यों की प्रगति और गुणात्मक सुधार की समीक्षा की गई। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
23 Oct 2026 09:25AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक मंत्रिमंडल ने शुभा शंकरनारायण और डी. अरुण वर्मा की दया याचिकाओं को खारिज कर दिया। ये दोनों दिसंबर 2003 में बेंगलुरु में शुभा के 27 वर्षीय मंगेतर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर बी. वी. गिरीश की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बेंगलुरु टेक हत्याकांड : कर्नाटक कैबिनेट ने ठुकराई मंगेतर की दया याचिका
23 Oct 2026 08:05AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के हैक होने की बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ होमपेज पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही निगम की आईटी टीम ने सुरक्षा के तौर पर वेबसाइट को तुरंत ऑफलाइन कर दिया और पूरे सिस्टम की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक नागरिक डेटा सुरक्षित बताया जा रहा है, वहीं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर दिखा पाकिस्तान का सिंबल, साइबर सेल अलर्ट
23 Oct 2026 05:46AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंच रही हैं, जहां वे बस्तर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत आयोजित होने वाले 700 साल पुराने पारंपरिक 'मुरिया दरबार' में शिरकत कर जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और लालबाग मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। बस्तर की इस अनूठी लोकतांत्रिक व सांस्कृतिक परंपरा में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति होंगी, जिसको लेकर पूरे अंचल में भारी उत्साह है। जगदलपुर : राष्ट्रपति मुर्मू आज मां दंतेश्वरी दर्शन के बाद 'मुरिया दरबार' में होंगी शामिल
23 Oct 2026 05:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








