24 Mar 2021

Generic placeholder image

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को पाकिस्तान दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि एक पड़ोसी देश के तौर पर भारत पाकिस्तान के लोगों के साथ ख़ुशगवार रिश्ते चाहता है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा संभव बनाने के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त और विश्वास और भरोसे से भरे माहौल की ज़रूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान के नाम लिखे इस ख़त में अपने इन विचारों का इज़हार किया है। वहीं भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी के नाम लिखे पत्र में पाकिस्तान दिवस की मुबारकबाद पेश की है। नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान को ये ख़त ऐसे वक़्त में लिखा है जब दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ़ कंट्रोल (नियंत्रण रेखा) पर नए सिरे से संघर्षविराम लागू किया गया है. नरेंद्र मोदी ने इमरान ख़ान को ख़त लिखा,ख़त में क्या लिखा?

24 Mar 2021 02:43AM,
by: Imran Khan