24 Mar 2021

Generic placeholder image

मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कुछ राज्‍यों में लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा, 'जैसा कि देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है, मध्य प्रदेश सरकार दो से तीन शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इंदौर और भोपाल में प्रतिदिन 300 से 400 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अगर संक्रमण के मामलों की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही, तो हम जल्‍द ही पहले वाली स्थिति में पहुंच जाएंगे। इसलिए मेरी हाथ जोड़कर लोगों की प्रार्थना है कि सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।' साथ ही उन्‍होंने बताया कि सरकार 2-3 शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इससे पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। होली के बाद रंगपंचमी के दिन शहर में निकलने वाली परंपरागत गेर के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन लगाने पर हो रहा विचार

24 Mar 2021 05:01AM,
by: Thaneshwar sahu