24 Jul 2021
विश्व के 160वें नंबर के खिलाड़ी भारत के सुमित नागल ने आज टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल के पहले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हराया। सुमित ने 6-4, 6-7 (6-8), 6-4 के स्कोर से मैच जीत लिया। इसके साथ ही, 23 वर्षीय, 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस के बाद ओलंपिक में दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए।
24 Jul 2021 08:56AM,by: Babuaa Desk
वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद!"
24 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
बीते शुक्रवार को ओलंपिक गेम्स का आगाज हो गया है। कोरोना के चलते पिछले साल होने वाले ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जापान के लोग इस साल हो रहे ओलंपिक खेल के विरोध में सड़क पर उतर आए है। उनका मांग है कि खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए। जापान में हो रहा है टोक्यो ओलंपिक का विरोध
24 Jul 2021 07:50AM,by: Anurag patel
भारत के 19 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में 586 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। सौरभ ने अपनी छह श्रृंखलाओं में क्रमशः 95, 98, 98, 100, 98, 97 का स्कोर बनाया। इस बीच, भारत के 31 वर्षीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। फाइनल आज दोपहर 12 बजे होगा।
24 Jul 2021 07:41AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





