24 Jul 2021
कई राज्यों में स्कूल खोलने की तैयारियां चल रही हैं। कई राज्यों ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी स्कूल खोलने की तारीख घोषित हो चुकी है। यहां पर सोमवार से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएंगे। वहीं 9वीं और 10वीं के स्कूल पांच अगस्त से खोले जाने की तैयारी है। देर शाम विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। सभी स्कूल केवल 50 परसेंट की क्षमता के साथ खोले जाएंगे। साथ ही अन्य कोरोना गाइडलाइंस भी फॉलो करने होंगे।
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश की इकॉनमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आने वाला है। पूर्व पीएम और जानेमाने अर्थशास्त्री ने 1991 के ऐतिहासिक बजट के 30 साल पूरा होने के मौके पर कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर आगे का रास्ता उस वक्त की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में एक राष्ट्र के तौर पर भारत को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करना होगा।
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय देहरादून ने गाइडलाइन जारी कर दी है, अधिसूचना में सभी संबंधित राज्यों के कांवड़ संघों से निवेदन किया गया है कि अगर वह हर की पैड़ी से जल चाहते हैं तो वह हरिद्वार थाने से संपर्क कर सकते हैं. पुलिस कंट्रोल रूम को जो भी डाटा प्राप्त होगा, उसके तहत सभी लोगों को जल उपलब्ध कराया जाएगा. कांवर यात्रा : कांवड़ जल के लिए की गई यह व्यवस्था, गाइडलाइन जारी
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
बाजार नियामक द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार इस संबंध में नामांकन फॉर्म या नामांकन नहीं करने के लिए एक प्रारूप जारी किया है. बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि एक अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने वाले निवेशकों को नामांकन का विकल्प दिया जाएगा. इसके साथ ही यदि निवेशक चाहें तो किसी को नामित किए बिना भी खाता खोल सकते हैं.
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि, कोरोना महामारी की वजह से आये आर्थिक व्यवधान के कारण समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 30 नवंबर, तक बढ़ा दिया गया है। वही आगे बताया कि वर्ष 2020 के दौरान पीएमजीकेएवाई के तहत 322 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न के कुल आवंटन में से लगभग 298.8 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किया गया है।
24 Jul 2021 12:52AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


