24 Jul 2021
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक तालिका की शुरुआत की। 26 वर्षीय ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा के साथ कुल 202 किग्रा भार उठाया। चीन की झिहुई होउ ने कुल 210 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
24 Jul 2021 07:41AM,by: Babuaa Desk
टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक मिला है। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मारीबाई चानू को सिल्वर मेडल मिला है। 21 साल के बाद भारत को भारोत्तोलन में मैडल मिला है। सबसे अच्छी बात ये है कि भारत को ये पदक ओलंपिक के दूसरे दिन ही मिला है। 49 किलो वर्ग में मीराबाई ने ये पदक हासिल किया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक मिला
24 Jul 2021 07:41AM,by: Imran Khan
कल से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा स्थगित कर ही चुकी है। जिले में कांविड़यों की आमद न हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आज शनिवार से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। वहीं आज होने वाले गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर भी सख्ती की जा रही है।
24 Jul 2021 06:56AM,by: Imran Khan
पिछले कई महीनों से विवादों में रही कांग्रेस ने ये दिखाने की कोशिश की कि अब सबकुछ ठीक हो चुका है. हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की चाय पार्टी से पहले जो कुछ भी हुआ उसे जानने के बाद अभी भी कांग्रेस के अंदर के मतभेद पूरी तरह से खत्म होते दिखाई नहीं पड़ते हैं. कैप्टन ने सभी बात को दरकिनार कर सिद्धू को चाय पार्टी पर मुलाकात के लिए बुलाया. कैप्टन की चाय पार्टी के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच की दूरी साफ दिखाई दी. पार्टी की शुरुआत में ही दोनों के बीच उस समय मतभेद साफ दिखाई दिए जब पंजाब भवन से नवजोत सिंह सिद्धू , कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले बिना ही चले गए. इस बात की जानकारी जैसे ही प्रियंका गांधी को लगी उन्होंने फोन कर सिद्धू को वापस पंजाब भवन पहुंचने को कहा.
24 Jul 2021 06:33AM,by: Vikash Kumar
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने दिल्ली सरकार को फिर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण है। इस दौरान पर्याप्त सावधानी रखते हुए नजर रखी जाए। अनलॉक के दौरान गतिविधियां तेज होने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली सरकार सतर्क रहें अगले तीन माह बहुत अहम : डॉ. वीके पॉल
24 Jul 2021 06:32AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




