25 Feb 2021
कोण्डागांव : जिले में कोरोनाकाल के दौरान स्कूली बच्चों को बांटे गये सूखे राशन एवं सामाग्री वितरण के संबंध में जनदर्शन में स्व सहायता समूहों द्वारा प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए इस प्रकरण की एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए जांच समिति का गठन किया। इस समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के संरक्षण में तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित होंगे। यह समिति सूखा राशन किनके द्वारा, किनके आदेश पर, कब कब बांटा गया? क्या सही मात्रा में बांटा गया? क्या वितरित सामग्री का भुगतान मूल्य बाजार मूल्य के अनुसार था? क्या वितरित सामग्रियों से पालक बच्चे संतुष्ट थे? क्या पर्याप्त मात्रा में बांटा गया? क्या सामग्रियों की गुणवत्ता मूल्यानुसार थी? कितना राशि भुगतान किनके द्वारा किया गया? आदि बिन्दुओं पर जांच करेगी। यह जांच समिति प्रत्येक विकासखण्डवार रिपोर्ट बनायेगी। इसके लिये दो दिनों से अलग-अलग टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जा कर जांच के साथ बयान एवं दस्तावेज एकत्रित करने का कार्य कर रही है।
25 Feb 2021 05:05AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग : राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में विशेष अभियान ’’ प्रयास ( एक कदम साइबर अपराध को रोकने हेतु) के अंतर्गत 21 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक तहसील कार्यालय में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में न्यायाधीश गणों द्वारा आम जनता को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। न्यायाधीश गणों द्वारा बताया गया है कि लॉकडाउन में लोग घरों में बैठे हैं और ज्यादातर समय इंटरनेट पर बीत रहा है। बैंकिंग का काम भी ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में कुछ हैकर्स एक्टिव होकर मौके का फायदा उठा रहे हैं और लोगों को कभी कोई स्कीम के नाम पर तो कभी डोनेशन के नाम पर चूना लगा रहा हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे में सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल करते समय अलर्ट रहना चाहिए। हाल ही में फर्जी फेसबुक अकाउंट से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। साइबर ठग फेसबुक का फर्जी अकाउंट खोलकर लोगों से चीटिंग कर रहे हैं और यह काम इतनी होशियारी से किया जा रहा है कि यूजर्स को खबर तक नहीं लग पाती कि उसके फर्जी खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है। साइबर ठग सबसे पहले आपके प्रोफाइल से आपका फोटो डाउनलोड कर के आपके नाम से फेक अकाउंट बनाकर आपके फ्रेंड को रिक्वेस्ट भेजता है। जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट को आपका फेसबुक फ्रेंड मंजूर करता है वैसे ही, आपके फ्रेंड से डोनेशन के नाम पर पैसे मांगा जाता है। ये साइबर ठग अपनी बातों में ऐसे उलझाते हैं कि लोग उनके झांसे में आ जाते हैं। फिर वॉलेट से पैसा मांग जाता है। कुछ ऐसे भी मामले आए हैं, जिनमें साइबर ठग लोगों को विश्वास में लेकर उनके वॉलेट की जानकारी मांगते हैं और फिर उसे खाली कर देते हैं। इस बारे में अलर्ट भी किया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बेहद अलर्ट रहे ंऔर किसी डोनेशन के मेल या रिक्वेस्ट पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड बदलते रहें। अपने सोशल अकाउंट की प्राइवेसी को बदलते रहें। अपनी फ्रेंड लिस्ट को प्राइवेट रखें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक न करें। संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (क) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया। अगर किसी पोस्ट पर या फिर किसी पोस्ट को शेयर करने से किसी की भावना आहत होती है या दो समुदायों के बीच नफरत पैदा होती है, तो आपको जेल जाना पड़ सकता हेै। इसके तहत अगर आप फेसबुक, ट्विटर, टिक टॉक, शेयर चैट, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक, भड़काऊ या फिर अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाला पोस्ट, वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करते हैं, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 में प्रावधान किया गया है कि अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करता है या फिर शेयर करता है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई टिक टॉक, शेयर चैट, फेसबुक, ट्विटर समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ आईटी की धारा 67 के तहत कार्रवाई की जाती है।
25 Feb 2021 04:26AM,by: Thaneshwar sahu
पुदुचेरी में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "पुदुचेरी के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और किसी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। इसलिए लेफ्टिनेंट गवर्नर ने 14वीं विधानसभा को भंग करने की सिफ़ारिश भेजी है। अब हमारी स्वीकृति राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। उनकी स्वीकृति के बाद विधानसभा भंग कर दिया जाएगा। पुदुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को विधान सभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई थी. विश्वास मत हारने के बाद वहां की नारायणसामी सरकार गिर गई थी और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस-डीएमके गठबंधन सरकार के कई विधायकों के इस्तीफ़े के बाद सदन में उनका संख्या बल 11 रह गया था, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक थे. पुदुचेरी विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश
25 Feb 2021 04:25AM,by: Imran Khan
भारत- बांग्लादेश के बीच अगले महीने 26 मार्च को बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश की सरकारों ने 26 मार्च से सिलीगुड़ी में न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) और बांग्लादेश में ढाका के बीच एक यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया। यह मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के बाद तीसरी यात्री ट्रेन होगी। जो दो दोस्ताना पड़ोसी देशों के बीच चल रही है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एनेजपी व ढाका के बीच 513 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन दोनों ओर से चलेगी। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, कटिहार डिवीजन के डीआरएम रविंद्र वर्मा ने दी। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत - बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर बीते सोमवार 22 फरवरी को न्यू जलपाईगुड़ी में एक बैठक की गई थी। उस बैठक में बांग्लादेश के पाक्सी डिवीजन के डीआरएम शाहिदुल इस्लाम व रेलवे अधिकारी शामिल थे। बैठक में इन दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने से पहले तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ट्रेन परिचालन को लेकर सामने आने वाली तकनीकी व सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे।छह स्लीपर कोच, दो एसी व दो चेयरकार कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का बीच में कोई ठहराव नहीं होगा।
25 Feb 2021 03:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






