26 Nov 2020
छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार दोपहर एक कोरोना संक्रमित मरीज ने AIIMS की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मरीज की स्थिति ठीक थी और दो-तीन दिन में ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाला था। उसकी खुदकुशी करने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है।
26 Nov 2020 11:47AM,by: Imran Khan
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों को अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर रोका गया है।यहां किसानों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है। किसानों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने दिल्ली- हरियाणा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ाई है। किसान प्रदर्शन अपडेट - पंजाब बॉर्डर पर किसानों का हल्ला बोल
26 Nov 2020 09:08AM,by: Imran Khan
किसानों का प्रदर्शन कई जगह आक्रामक हो रहा है। गुरुग्राम में प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव और अन्य किसानों को हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर पर सवार होकर योगेंद्र यादव दिल्ली की ओर जाने की तैयारी में । लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
26 Nov 2020 09:08AM,by: Imran Khan
किसानों के प्रदर्शन पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक,कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। किसान प्रदर्शन अपडेट - किसानों के समर्थन में प्रियंका का ट्वीट
26 Nov 2020 09:07AM,by: Imran Khan
अंबाला पटियाला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ ट्रकों को खड़ा किया है, ताकि किसान आगे ना आ सके। लेकिन अब किसानों ने उसी ट्रक को तोड़ना शुरू कर दिया और धक्का देकर आगे किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने फिर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और पानी की बौछार की जा रही है. किसानों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया है। किसान प्रदर्शन अपडेट - पुलिस और किसानों में ठनी
26 Nov 2020 09:07AM,by: Imran Khan
अंबाला पटियाला बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में टकराव जारी है। किसानों ने जबरन हरियाणा सीमा में प्रवेश कर लिया है,जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, किसान अब अपने ट्रैक्टर पर चढ़कर जबरन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। किसान प्रदर्शन अपडेट- किसानों पर लाठीचार्ज
26 Nov 2020 09:06AM,by: Imran Khan
पटियाला- अंबाला हाइवे पर किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है, साथ ही किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।यहां किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब किसानों ने बैरिकेडिंग को ही नदी में फेंक दिया है. बिगड़ती हुई स्थिति के बीच RAF को बुलाया गया और अब एक्शन लिया जा रहा है। किसान प्रदर्शन अपडेट- किसानों पर एक्शन जारी
26 Nov 2020 09:05AM,by: Imran Khan
किसानों के प्रदर्शन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है,उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल गलत है, शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है। किसान प्रदर्शन अपडेट -किसानों के समर्थन में केजरीवाल का ट्वीट
26 Nov 2020 09:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



