26 Nov 2020

Generic placeholder image

देश की राजधानी दिल्ली में आज और कल पंजाब और हरियाणा के किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है। ये किसान केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए कृषि कानूनों का व्यापक विरोध कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। अंबाला में किसानों पर पानी की बौछार की गई। फिर भी किसानों का काफिला आगे बढ़ गया है। हालांकि बड़ी संख्या में और भी किसान दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि पंजाब से लगने वाली सीमा 2 दिनों के लिए सील रहेगी। दिल्ली में आज किसानों का महाधरना, हरियाणा ने किया बॉर्डर सील

26 Nov 2020 02:41AM,
by: Imran Khan