26 Nov 2020

Generic placeholder image

धमतरी : भारत का संविधान उद्देशिका पर आज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एच.एल.गायकवाड़ सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। धमतरी कलेक्टोरेट में दिलाई गई संविधान की शपथ

26 Nov 2020 09:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 27 नवम्बर 2020 को रायपुर जिला के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम सेमरिया, पचेड़ा, मुनगी, मुनरेठी, चंदखुरी, बड़गांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ डहरिया प्रातः 11: 30 बजे अपने रायपुर निवास से आरंग ब्लाक अंतर्गत ग्राम सेमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम सेमरिया में दोपहर 12 से 1:15 बजे तक भूमिपूजन, लोकार्पण एवं मितानीन सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक ग्राम पचेड़ा में निर्माण कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में, दोपहर 2:40 से 3:30 बजे ग्राम मुनगी में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में , अपरान्ह 3:40 से 4:45 बजे तक ग्राम मुनरेठी में उदघाटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में, शाम 5 से 6 बजे ग्राम चंदखुरी में स्थानीय कार्यक्रम में और शाम 6:15 बजे से 7:15 बजे तक ग्राम बड़गांव में शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

26 Nov 2020 09:03AM,
by: Thaneshwar sahu