26 Nov 2026

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के 30 महाविद्यालय बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, उच्च शिक्षा मिशन के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान 1.40 लाख विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से जोड़ने की तैयारी, 1295 शैक्षणिक एवं अन्य पदों पर भर्ती की पहल जनजातीय क्षेत्रों के 148 महाविद्यालयों में 10 हजार विद्यार्थी ले रहे अंग्रेजी संप्रेषण कौशल का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

26 Nov 2026 02:27AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

उत्तराखंड के देहरादून में अंकिता भंडारी की निजी WhatsApp चैट कथित तौर पर लीक करने के मामले में जीरो FIR दर्ज की गई है। इसमें हत्याकांड के दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर को आरोपी बनाया गया है। अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर दर्ज FIR में आरोप है कि दोनों ने अंकिता की निजी चैट के 4,000 से अधिक पन्ने मीडिया में साझा किए। शिकायत में बेटी की निजता, गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मामला राजपुर थाने से हरिद्वार के कोतवाली थाने में स्थानांतरित किया गया है। अंकिता के माता-पिता ने पुलिस कार्रवाई में देरी के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया विवाद, निजी चैट लीक करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

26 Nov 2026 01:41AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 का 30 वर्षीय गंगा जल बंटवारा समझौता 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। नए समझौते के लिए बांग्लादेश ने शुष्क मौसम में न्यूनतम जल प्रवाह की अनिवार्य गारंटी देने की मांग की है। ढाका 1977 के समझौते जैसी व्यवस्था बहाल करना चाहता है, जिसमें निर्धारित हिस्से का कम से कम 80% पानी मिलने की गारंटी थी। बांग्लादेश ने भारत से तत्काल औपचारिक वार्ता शुरू करने की अपील की है। वहीं, भारत ने कहा है कि जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय संयुक्त नदी आयोग (JRC) के मौजूदा तंत्र के तहत ही चर्चा होगी। समझौते के नवीनीकरण पर अब तक औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल विवाद

26 Nov 2026 01:41AM,
by: Babuaa Desk