30 Apr 2021

Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोरोना महामारी से बचाव और नियंत्रण के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने चर्चा करते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े सभी लोगों को कोरोना महामारी की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण फ्रंटलाइन वर्कर्स बताया। उन्होंने इसमें शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी चिकित्सा संस्थानों से शासन को मिल रहे सहयोग की भी भरपूर सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीरज बंसोड उपस्थित थे।

30 Apr 2021 01:59PM,
by: Thaneshwar sahu