30 Apr 2021
चारा घोटाले से जुड़े केस में दिसंबर 2017 में जेल भेजे गए लालू यादव आखिरकार सवा तीन साल बाद रिहा हो जाएंगे। उनकी रिहाई के ऑर्डर गुरुवार को ही दिल्ली एम्स भेज दिए गए थे, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी यह तय नहीं है कि लालू रिहा होने के बाद भी एम्स में ही रहेंगे या फिर बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर। एम्स में लालू यादव का इलाज चल रहा है। परिवार का कहना है की अभी राजद प्रमुख को पटना नहीं भेजा जाएगा। उनकी तबीयत लगातार खराब रही है और कोरोना की स्थिति को देखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता है। रिहाई के बाद लालू कहां रहेंगे, यह एम्स तय करेगा। डाक्टरों की सलाह के मुताबिक ही परिवार फैसला लेगा। डॉक्टरों की मंजूरी के बाद ही लालू को घर ले जाया जाएगा।
30 Apr 2021 08:52AM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र जारी कर ई कामर्स द्वारा लाॅकडाउन अवधि में होम डिलीवरी पर तत्काल रोल लगाने पर आभार एवं कोरोना वैक्सिनेशन हेतु पूरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग की टीम की उपलब्धता एवं शासन के साथ सहभागिता निभाने हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया ।
30 Apr 2021 08:21AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने होम आइसोलेशनउन मरीजों को लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। होम आइसोलेशन अब बदलाव किया गया है। दिशानिर्देश में कहा गया है कि मरीज में ऑक्सिजन सैचुरेशन 94 फीसदी से अधिक होना चाहिए। वही रोगियों को सांस लेने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
30 Apr 2021 08:12AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 सहित अन्य कक्षाओं में दाखिले के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कैंसिल कर दी हैं। इसके साथ ही कक्षा 1 और अन्य कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया है। पहले इस कक्षा के लिए 23 अप्रैल, 2021 को खत्म होना था लेकिन अब छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल, 2021 तक प्रवेश ले सकते हैं। केवीएस ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक KVS ने कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा को भी रद्द कर दिया है और घोषणा की है कि प्रवेश ‘प्राथमिकता श्रेणी’ के आधार पर किया जाएगा। केवीएस ने यह फैसला देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुए हालातों के चलते यह फैसला लिया है।
30 Apr 2021 07:42AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को कोरोना महामारी केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने ऑक्सीजन सप्लाई के आवंटन का मुद्दा उठाया। महामारी के संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए राष्ट्रीय योजना पर विचार किया जाना है। कोर्ट ने केंद्र से स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या कोरोना से निपटने के लिए सेना का इस्तेमाल किया जा सकता है और टीकाकरण के अलग-अलग कीमतों का आधार और तर्क क्या हैं। शीर्ष अदालत में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस रवींद्र भट की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है।
30 Apr 2021 07:10AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







