30 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के 87 और राज्य के बाहर स्थित 40 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 127 अस्पतालों को मान्यता मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

30 Apr 2021 12:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवम् रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा मानद सदस्य एम ए जोसेफ का आज उनके आवास में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे टाटीबंध स्थित निवास से आरम्भ होगी। मिलनसार स्वभाव के श्री जोसेफ ने पत्रकारिता के साथ लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने राजधानी में विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। दैनिक नव भारत से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नय्यर, आसिफ इकबाल, शेषकरण जैन, नीरव जी, गोपाल वोरा, कौशल किशोर मिश्र, नरेन्द्र पारख, दिवाकर मुक्तिबोध, नारायण भोई, तिरीराज साहू, शंकर पांडेय, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे सहित प्रेस क्लब परिवार ने स्वर्गीय जोसेफ जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

30 Apr 2021 11:17AM,
by: Thaneshwar sahu