30 May 2026
रायपुर, 29 मई 2026। दंतेवाडा जिले में 15 मई से 15 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसपाल रोड स्थित पुरनतरई गांव से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां एक नन्हे बालक आनंद कश्यप ने अपने छोटे से प्रयास से बड़ा संदेश दिया है। गांव में स्थित एक छोटी सी दुकान के बाहर कार्डबोर्ड के डिब्बे से बनाया गया एक अनोखा कूड़ेदान लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। उस पर बड़े सरल शब्दों में लिखा था, “कचरा यहां डिब्बा में डालें।” देखने में साधारण लगने वाला यह कूड़ेदान स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया है।
30 May 2026 08:00AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक पहल के तहत आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दे रही है।
30 May 2026 07:59AM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस के पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और केरल के परवूर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। धनपालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और 2009 से 2014 तक चालाकुडी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वह एर्नाकुलम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष भी रहे और कांग्रेस के दिग्गज नेता ए. के. एंटनी के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. पी. धनपालन का निधन
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के महानिदेशक ने कहा है कि उन्होंने कई बार दिल्ली गोल्फ क्लब से अनुरोध किया है कि क्लब परिसर के भीतर स्थित ऐतिहासिक मकबरों और संरक्षित स्मारकों तक आने वाले लोगों के रास्ते में कोई बाधा न डाली जाए। उनका कहना है कि ये धरोहरें सार्वजनिक महत्व की हैं और लोगों को वहां पहुंचने का अधिकार है।
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत-बांग्लादेश के बीच 1982 के गंगा-तीस्ता जल बंटवारे समझौते को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करते हुए ऐसे फैसले लिए, जिनसे बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के किसानों के हित प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर किए गए अपने बयान में दुबे ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा बांग्लादेश के पक्ष में रही हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “बांग्लादेश जिंदाबाद” कांग्रेस का मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है।
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, 29 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले से आत्मीय मुलाकात कर उनके द्वारा बस्तर और जनजातीय समाज के बीच चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मुलाकात के दौरान गोडबोले दंपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि “बस्तर और बस्तरवासियों से हमें गहरा प्रेम है। हम गोंडी और हल्बी में उनसे संवाद करते हैं, यही हमारी संस्कृति है और अब हम बस्तर नहीं छोड़ना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आत्मीय भावना को बस्तर, उसकी संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केवल सेवा का विषय नहीं, बल्कि मानवीय आत्मीयता, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता की दुर्लभ मिसाल है
30 May 2026 07:20AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026/ धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ अब परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर फसल विविधीकरण, डिजिटल तकनीक और पर्यावरण अनुकूल स्थायी कृषि के एक नए युग में अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए ‘‘नवा अंजोर विज़न 2047’’ के तहत किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए चौतरफा रणनीति पर काम शुरू हो गया है। केन्द्रीय कृषि विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज इस आशय की जानकारी दी।
30 May 2026 07:20AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना 2.0 के माध्यम से माओवादी प्रभावित और सुदूर अंचलों के ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है। इस नई कार्ययोजना के तहत वामपंथ उग्रवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ (संतृप्तिकरण) सुनिश्चित किया जाएगा।
30 May 2026 07:19AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









