दुर्ग

Generic placeholder image

समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के बीच किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिना पैसा लिए किसानों के धान की तौलाई और खरीदी नहीं हो रही है। मंगलवार को घुमका खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे गिधवा निवासी किसान करण पिता टिभन साहू 55 वर्ष के 23 कट्टा धान को खराब बताकर तौलने से इनकार किया गया तो किसान को हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही किसान ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद खरीदी केन्द्र में हड़कंप मच गया। इस मामले में विभागी मंत्री ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी ले रहा हूं और कलेक्टर से पूरी जांच के बाद कार्रवाई करने कहा है। वहीं,परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसे लेने के चक्कर में धान को खराब बताया गया। वहीं तौलाई करने के लिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने 500 रुपए की मांग की। परिजनों ने घुमका थाना में शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र दीपक साहू ने बताया कि टोकन के आधार पर सुबह 10 बजे खरीदी केन्द्र पहुंचे।21 कट्टा मासूरी और 23 कट्टा 1 हजार 10 किस्म का धान लेकर बेचने पहुंचे थे। जांच होने पर दोनों किस्म के धान को ठीक बताया गया। 21 कट्टा मासूरी धान की तौलाई हो गई पर कुछ देर बाद ख्ररीदी केन्द्र से ही एक कर्मचारी आया और 1 हजार 10 किस्म के धान की क्वालिटी को खराब बताकर तौलाई करने से मना करवा दिया। जबकि दूसरे कर्मचारियों ने जांच के दौरान ठीक बताया था।

09 Dec 2020 04:10AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। एक गैस एजेंसी के गोदाम में खड़ी वाहन में भीषण आग लग गई।आग की लपटें गोदाम में रखे सिलेंडर की ओर बढ़ रही थीं। इससे पहले ही फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया हादसा सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चंद्रनगर में ऋषि गैस सर्विस का जय अंबे के नाम से गैस गोदाम है। शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गैस गोदाम से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इस पर सेक्टर-6 स्थित कंट्रोल रूम से फायर कर्मियों को मौके पर भेजा गया। फायरकर्मी पहुंचे तो गोदाम का शटर बंद था और अंदर से तेज रोशनी और लपटें दिखाई दे रही थीं। भिलाई गैस गोदाम के अंदर गाड़ी में लगी आग,बड़ा हादसा टला

04 Dec 2020 04:14AM,
by: Imran Khan