दुर्ग भिलाई में आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिलाई स्थित Hi-Tech अस्पताल के खिलाफ भिलाई नगर निगम 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन मेडिकल वेस्ट को अस्पताल के पीछे ही डंप कर रहा था जिसकी लगातार शिकायत हो रही थी। लोगों की शिकायत पर आज संज्ञान लिया गया और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई।
04 May 2021 01:51PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग: सोशल मीडिया में नेहरू नगर, सेक्टर-7 एवं सेक्टर-10 में कंटेनमेंट जोन बनाये जाने के संबंध में सोशल मीडिया में कुछ भ्रामक एवं गलत जानकारियाँ वायरल हुई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने इसका खंडन किया है और लोगों से ऐसी भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की है। साथ ही ऐसी किसी भ्रामक जानकारी को प्रसारित नहीं करने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय सैंपलिंग के आधार पर पाजिटिव आने वाले मामलों की संख्या के आधार पर निर्धारित होता है। अनुपात से अधिक पाजिटिव आने पर संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने कंटेनमेंट जोन बनाये जाते हैं यह प्रोटोकाल के तहत किया जाता है और नेहरू नगर, सेक्टर-7 एवं सेक्टर-10 में भी इसी के चलते कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया। सोशल मीडिया में इसे लेकर कुछ गलत जानकारियाँ वायरल हुई हैं यह प्रशासन के संज्ञान में आया है। डॉ. ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोविड को लेकर भ्रामक जानकारियों से बचें। किसी भी तरह की दुविधा होने पर कंट्रोल रूम में संपर्क करें ताकि वस्तुस्थिति की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
04 May 2021 08:46AM,by: Thaneshwar sahu
भिलाई : नगर निगम ने भिलाई नेहरू नगर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते राधिका नगर और अवंतीबाई नगर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इन दोनों जगह में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध होगा। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के बाहर निगम द्वारा प्रतिबंधित आदेश लगाया गया है। निगम ने भिलाई के नहरू नगर के इन दो जिलों को बनाया कंटेनमेंट जोन
29 Apr 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
भिलाई। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दृढ़ संकल्पित दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर एवं छावनी के संपूर्ण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं लॉक डाउन की तिथि को बढ़ाकर 6 मई किए जाने के संबंध में जानकारी दी | जनता से अपना सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।
25 Apr 2021 04:04PM,by: Babuaa Desk
दुर्ग। कोरोना ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 8 मेडिकल ऑफिसर्स को दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन डॉक्टरों की ड्यूटी 21 अप्रैल से चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में लगाई थी, लेकिन वे ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए। कोरोना की रोकथाम की ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर सभी 8 डॉक्टरों को दुर्ग कलेक्टर ने शो काज नोटिस जारी किया है।
23 Apr 2021 05:15PM,by: Babuaa Desk
दुर्ग :कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए लगाए नोडल अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी परिजनों की दिक्कतों को दूर करने की भरसक कोशिश करें, उनके फोन से जिस तरह से फीडबैक आते हैं उससे निजी अस्पतालों को अवगत कराएं ताकि व्यवस्था में निरंतर सुधार होता रहे। इसके साथ ही बिलिंग पर भी नोडल ऑफिसर की नजर रहे, शासन ने जो दरें निर्धारित की है निजी अस्पताल उसी तरह की दर से मरीजों से शुल्क वसूल करें यह सुनिश्चित करें। इसके लिए वह नियमित रूप से अपने अकाउंटेंट्स के साथ बिलिंग पर नजर रखें। नियमित रूप से इन हॉस्पिटल का निरीक्षण करें और व्यवस्था के संदर्भ में निर्देश दें। अस्पतालों के प्रबंधकों से सीधी बातचीत करें। मरीज के परिजन अपने मरीज के स्वास्थ्य संबंधी स्थिति को लेकर चिंतित रहते हैं अस्पतालों में परिजनों की कॉउंसिलिंग की नियमित व्यवस्था होती रहे। साथ ही यदि नोडल अधिकारी से परिजन मरीज की स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानना चाहते हो तो उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों के परिजनों की नियमित काउंसलिंग करें, उनके द्वारा किए जा रहे इलाज की जानकारी दें, साथ ही किसी तरह का एडवांस इलाज किया जाना है तो इसकी जानकारी भी प्रदान करें। कलेक्टर ने कहा कि अभी दुर्ग जिला कोविड के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस दौर में यह आवश्यक है कि नोडल अधिकारी 24 घंटे अपने कार्य की मॉनिटरिंग करें। उन्हें रात में दिन में हर समय मरीजों के फोन आ सकते हैं उनके फीडबैक मिल सकते हैं, उनके फीडबैक के अनुसार हॉस्पिटल प्रबंधन से समन्वय करना आवश्यक है। यदि निजी अस्पताल प्रबंधकों द्वारा समन्वय में किसी तरह से दिक्कत आ रही है तो इस संबंध में भी अवगत कराया जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा सके। उन्होंने कहा कि रिफर की स्थिति में अथवा अस्पताल में जगह न होने की स्थिति में नोडल अधिकारी अन्य नोडल अधिकारियों से संपर्क में रहें ताकि यदि किसी अन्य अस्पताल में बेड की उपलब्धता हो तो परिजन को इससे अवगत कराया जा सके।
14 Apr 2021 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





