भिलाई - भिलाई इस्पात सयंत्र के कन्वर्टर शॉप में आज जोरदार धमाका हो गया। गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से धमाका हुआ है।गनीमत है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। अभी तक जनहानि की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कन्वर्टर शॉप में गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस वन में कन्वर्टर चार्ज करने के दौरान धमाका हुआ। मौके पर कर्मचारियों ने शॉप छोड़कर भाग निकले। जिसके कारण कर्मचारियों की जान बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हादसे की जांच चल रही है। भिलाई - इस्पात संयंत्र में जोरदार धमाका
16 Feb 2021 05:28AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी स्थित मकान को आधा अधूरा बनाकर ग्राहक को दिया और साथ में अनुचित रूप से सर्विस टैक्स भी लिया इस कृत्य को व्यवसायिक कदाचरण और सेवा में निम्नता का परिचायक मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड पर 7 लाख 3 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
28 Jan 2021 04:16AM,by: Babuaa Desk
दुर्ग। ऋणी किसान का बीमा काटते समय उसकी कृषि भूमि को गलत गांव में दर्ज कर दिया गया जिसके कारण किसान फसल बीमा से वंचित हो गया। बैंक के इस कृत्य को सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने बैंक ऑफ इंडिया पदमनाभपुर दुर्ग ब्रांच पर 83 हजार रुपये हर्जाना लगाया।
28 Jan 2021 04:16AM,by: Babuaa Desk
दुर्ग - भाजपा के जिला और मंडल अध्यक्ष के बाद अब कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर भी गुटबाजी के आसार दिख रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने हालांकि गुटीय असंतोष जैसी स्थिति को सीधे तौर पर खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 13 से 22 जनवरी के बीच प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 22 के बाद जिला और उसके बाद मंडलों के कार्यकारिणी की घोषणा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मीडिया के सामने करने वाले थे कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने अपने कार्यकारिणी की घोषणा करने वाले थे। इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस भी बुला ली गई थी, लेकिन ऐन मौके पर कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। इसकी जगह जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने व अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩ़े की मंशा से फिलहाल कार्यकारिणी को घोषणा टाल दी गई है। हालांकि उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा होने पर भी किसी तरह के असंतोष की संभावना को भी खारिज किया। प्रेस क्रांफेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, लोकसभा मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ, भायुमो नेता राजा महोबिया, गौरव शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा में गुटबाजी और असंतोष की लहर
12 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
दुर्ग। रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ। श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। नये साल की मुख्यमंत्री की पहली सुबह श्रमवीरों की मिठास के साथ
01 Jan 2021 06:19AM,by: Imran Khan
दुर्ग : इलाज के दौरान हुई रोबोटिक सर्जरी से संबंधित बीमा क्लेम को बीमा कंपनी ने निरस्त कर दिया गया, इस कृत्य को सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर 3 लाख 19 हजार रुपये हर्जाना लगाते हुए आदेश पारित किया।
31 Dec 2020 01:12AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






