धमतरी में दुकानों का किराया वसूलने निगम की टीम ने सख्ती शुरू कर दी है. मंगलवार को निगम के एक कॉम्प्लेक्स के 17 में से 15 दुकानों को निगम की राजस्व शाखा ने सील कर दिया है. कार्रवाई से हड़बड़ाए बकायादारों ने फौरन मौके पर ही धमतरी नगर निगम की बकाया राशि का भुगतान किया. उन दुकानदारों पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई. हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके पर जमकर विवाद भी हुआ.
24 Aug 2022 12:13AM,by: Imran Khan
धमतरी: धमतरी जिले में हत्या के मामले में वृद्धि देखने को मिला रही हैं . बीते 4 महीने में ही 10 हत्याएं हो चुकी हैं. हत्या के कारण अवैध संबंध, घरेलू झगड़े और नशा है. हालांकि पुलिस सभी मामले पर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है. धमतरी में हत्या के मामले में हुई वृद्धि
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
धमतरी: जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम हिन्दू संगठन की तरफ से भव्य दही हांडी महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में किया गया. पिछले कई सालों से श्री राम हिंदू संगठन धमतरी प्रदेश वासियों के लिए भव्य दही हांडी महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है.आयोजन में दही हांडी फोड़ने के लिए प्रतिभागियों ने भी अपना दमखम लगाया. दही हांडी महोत्सव की प्रतियोगिता को सफल बनाने खूब जोरआजमाइश हुई. डीजे लाइट और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस महोत्सव में जिले के आसपास के गांवों और क्षेत्रों के लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंचे. धमतरी में कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई वाला दही हांडी महोत्सव
20 Aug 2022 10:28AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को एक व्यापारी की नृशंस हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में पति-पत्नी ने व्यापारी के सिर पर सब्बल से इतनी जोर वार किया कि उसके दो टुकड़े हो गए। इसके बाद सब्बल उसके गले में घुसेड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। हत्या के विरोध में जैन समाज ने शहर में अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। धमतरी में एक व्यापारी की नृशंस हत्या
16 May 2022 08:39AM,by: Imran Khan
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इस वक्त धमतरी के दौरे पर हैं। वहां एक मीटिंग लेने जाते वक्त रास्ते में कुछ मनरेगा कर्मी सड़क पर नारेबाजी करते दिखे। सिंहदेव ने अपने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा। वो सीधे नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों के पास गए। उन्होंने मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं से पूछा कि यहां क्यों खड़े हो। सिंहदेव ने कार रोक आंदोलनकारियों को समझाया
07 May 2022 01:40PM,by: Imran Khan
जलजीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की 40वीं साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज कलेक्टर पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें अब तक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर ने पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। साथ ही कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं करने वाले ठेकेदारों से हर हाल में कार्य कराने के लिए निर्देेशित किया। धमतरी: कलेक्टर ने ली जलजीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
19 Apr 2022 10:22AM,by: Naveen kumar sahu
प्रदूषित जल एवं भोजन के सेवन से पीलिया बीमारी फैलती है। गर्भवती महिला और बच्चों को इससे अधिक सावधान रहना जरूरी है। जिले के कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील जिलेवासियों से की। पीलिया के प्रमुख लक्षण की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को भूख नहीं लगती, पीले रंग की पेशाब होती है। साथ ही सिर में दर्द, उल्टी और पेट के दाहिने तरफ ऊपर की ओर दर्द होता है। इसके अलावा कमजोरी अथवा थकावट का अनुभव होने लगता है और आंख एवं त्वचा का रंग पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए पानी को कम से कम 20 मिनट तक उबालने बाद ही पीना चाहिए। इसके अलावा 20 लीटर पीने के पानी में एक क्लोरीन गोली पीसकर डालने के 30 मिनट बाद उस पानी का उपयोग पीने के लिए करना चाहिए। खुली में रखी बासी, सड़ी-गली खाद्य सामग्रियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
11 Apr 2022 10:01AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






