धमतरी

Generic placeholder image

आज छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीधारी नायक ने धमतरी जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मानव अधिकार से जुड़े मामलों की समीक्षा की. रत्नाबांधा स्थित रेस्ट हाउस में सुबह 10.30 बजे से आहूत इस बैठक में उन्होंने कोविड 19 से मृत व्यक्तियों और उनके आश्रितों को उपलब्ध कराई गई अनुदान सहायता राशि की जानकारी ली.कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने बताया कि अब तक कोरोना से मृत 572 लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता राशि वितरित की गई है और दो व्यक्तियों को आबंटन प्राप्त नहीं होने की वजह से राशि वितरित नहीं की गई है. अतिरिक्त आबंटन के लिए मांग पत्र भी जिले से भेजा जा चुका है,आबंटन मिलते ही शेष दो प्रकरणों में भी भुगतान कर दिया जाएगा.

13 Dec 2021 11:55AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जिला युवा कांग्रेस के कार्यकरिणी में जगह नहीं मिलने व बागियों को पद देने के आरोपों के साथ 10 से अधिक पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को भेजा है। युवा नेता राहुल बख्तानी ने कहा कि 15 वर्षो बाद अथक परिश्रम औऱ प्रयासों से सत्तासीन होने पर जिन्होने हमेशा विपरीत विचारधारा वाली पार्टी के साथ साठगांठ करके कांग्रेस के अंदर हमेशा गुटबाजी को प्रश्रय देकर कमजोर करने का प्रयास किया है आज ऐसे लोगो को युकां संगठन मे शीर्षस्थ स्थान दिया जा रहा है। बता दें कि जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा कुमार मरकाम के द्वारा जिन नामो की अनुशंसा की गई थी उन नामो की उपेक्षा करते हुए पार्टी के खिलाफ काम करने वाले हो पद देने का आरोप लगाया जा रहा है। बता दें कि हाल में ही युवा कांग्रेस के जिलाकार्यकरिणी की नई संशोधित सूची जारी किया गया था।

17 Jul 2021 11:57AM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

मगरलोड : धमतरी जिले के ग्राम खिसोरा में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने ग्रामवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। जनपद पंचायत मगरलोड के सभापति सर्वेश बाफना ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सब की है। वृक्षारोपण से पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने में मदद करता है। इस कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, ज्योति ठाकुर, राजेश साहू, डीहु राम साहू, कुसुमलता साहू, कान्ति कंवर, गिरेश साहू, सर्वेश बाफना, गिरीस ,तोषण, चन्द्रहास और कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता गन उपस्थिति रही।

14 Jul 2021 03:29PM,
by: Anurag patel