कोरोना कल में जिले की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के समय में आंशिक परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक खुले रहेंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच भोजन का अवकाश रहेगा। उन्होंने सभी उचित मूल्य दुकान के संचालकों को संचालन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर एवं फेस शील्ड का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए हैं। इस सुरक्षा उपायों का व्यय संबंधित संचालनकर्ता एजेंसीे अथवा संस्था की ओर से वहन किया जाएगा।
06 May 2021 11:58PM,by: Vikash Kumar
धमतरी : वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के लिए आगामी एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.बी.के.साहू ने बताया कि वर्तमान में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है, वह वैसा ही चलता रहेगा।
28 Apr 2021 02:11PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी/ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए राज्य शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिक, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह मई एवं जून के लिए पात्रतानुसार चावल निःशुल्क वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खाद्य अधिकारी श्री बी.के. कोरम ने बताया कि जिले में माह मई व जून के लिए कुल 12 हजार 48 मेट्रिक टन चावल का आबंटन जारी हुआ है, जिसके अंतर्गत प्राथमिकता वाले एक लाख 22 हजार 412 राशन कार्डधारकों के लिए 8 हजार 954.95 मेट्रिक टन चावल, अंत्योदय श्रेणी के 43हजार 650 कार्डधारकों के लिए 3 हजार 55.29 मेट्रिक टन, अन्नपूर्णा श्रेणी के 262 कार्ड धारकों के लिए 18.34 मेट्रिक टन, निराश्रित श्रेणी के 771 कार्डधारकों के लिए 15.42 मेट्रिक टन तथा 203 निःशक्तजन कार्डधारकों के लिए 4.04 मेट्रिक टन चावल का आबंटन शासन द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारी अपनी सुविधानुसार एक या दो माह का चावल प्राप्त कर सकेंगे तथा दो माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी। इसी प्रकार ए.पी.एल. राशन कार्डधारक भी मई तथा जून माह का चावल एक साथ उठाव कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित दर 10 रूपए प्रतिकिलो के मान से ही चावल प्रदाय किया जाएगा।
25 Apr 2021 03:56AM,by: Babuaa Desk
धमतरी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त विभिन्न पदों के विरूद्ध संविदा नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है तथा जिले की वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर अवलोकनार्थ अपलोड कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती, नियुक्ति आदेश जारी
10 Apr 2021 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी - छत्तीसगढ़ के कई शहरों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर धमतरी से एक और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल धमतरी के विवेकानंद वार्ड स्थित अटल आवास में डायरिया फैल गया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले 15 लोगों को उल्टी-दस्त हो रही है।इनमें से तीन लोगों की हालत नाजुक है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
26 Mar 2021 02:28PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






