बालोद

Generic placeholder image

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् टीकाकरण के प्रथम डोज के लिए शेष बचे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से संक्रमित कोमार्बिडिटी मरीज, गंभीर मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को होम आइसोलेशन की अनुमति न दी जाए। उन्हें कोविड केयर सेंटर या कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीज की नियमित स्वास्थ्य की जानकारी लें। कलेक्टर ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कोरोना सैम्पल लेकर जाॅच किया जाए।

26 May 2021 04:13PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

बालोद जिले के जंगल में पेड़ से लटकती युवक-युवती की लाश मिली है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका जताई जा रही है।गुरुर थाना क्षेत्र के चूल्हापथरा गांव में मिली युवक - युवती की लाश को लेकर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चूल्हापथरा के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने युवक - युवती की लाश पेड़ पर लटके देखी। जिस तरह से लाश सड़ गई है, उससे आशंका है कि करीबन एक सप्ताह पहले घटना घटित हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रेमी - प्रेमिका की मिली लाश

22 Feb 2021 08:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गिधाली के जीएस पोल्ट्री फॉर्म में लगभग 1200 मुर्गियों को दफनाया गया। शनिवार आज को गिधाली के ही दूसरे पोल्ट्री फार्म के 10 हजार मुर्गियों को दफनाया जाएगा। संक्रमित पोल्ट्री फॉर्म को पूरी तरह से प्रशासन ने सील कर दिया है और पोल्ट्री फार्म के अंदर आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा संचालक और वहां कार्य करने वाले 2 कर्मचारियों सहित 15 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश से आई टीम का दौरा लगातार जारी रहा। इधर एक से लेकर 10 किलोमीटर की परिधि में जिला प्रशासन की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले के बार्डर से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी गाड़ियों में पोल्ट्री फॉर्म से संबंधित किसी तरह की सामग्री या मुर्गियों का परिवहन ना हो सकें।

16 Jan 2021 02:59AM,
by: Imran Khan