बिलासपुर

Generic placeholder image

10 वर्षीय राहुल साहू अब शारीरिक रूप से फीट हो गया है। आज घर लौटेगा राहुल,गांव में जश्न की तैयारी है पिछले 10 दिनों से उसका बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहुल अब बिना सहारे के चलने भी लगा है। अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ ही फीजियोथैरेपिस्ट लगातार राहुल के इलाज में जुटे रहे। फीजियोथेरैपी का ही नतीजा है कि वह अब एकदम ठीक हो गया है और पहले की तरह मस्ती करने लगा है। राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्‌ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था। आज घर लौटेगा राहुल, जश्न की तैयारी

25 Jun 2022 06:45AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बोरवेल से निकाले गए राहुल साहू से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे. यहां सीएम ने राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसे अच्छे से अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वहीं बघेल ने राहुल के परिजनों से भी मुलाकात की. इसके अलावा डाक्टरों को राहुल के इलाज में किसी भी प्रकार के कमी नहीं होने देने का निर्देश भी दिया. मुख्यमंत्री ने कहा - बच्चे की पढ़ाई लिखायी की भी व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। रेस्क्यू टीम ने अपना काम बेहतरीन तरीके से किया, हमने अपना फर्ज निभाया। राहुल की मां बोली - मुख्यमंत्री तो हमारे लिए भगवान समान हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल साहू से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे

15 Jun 2022 12:09PM,
by: Imran Khan